देश

Bihar: फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार का सियासी पारा हाई, RJD ने अपने विधायकों को तेजस्वी के आवास पर रोका

बिहार में नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद एनडीए के पाले में आ गए. जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई. नीतीश कुमार ने 9वीं बार राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली थी. अब उनके सामने 12 फरवरी को बहुमत पेश करने की बड़ी चुनौती है. इससे पहले बिहार की सियासत भी गरमाई हुई है. आरजेडी अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है.

बैठक के लिए विधायकों को बुलाया गया था

इसी बीच खबर आ रही है कि आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रोक रखा है. विधायकों को ये कहकर बुलाया गया था कि तेजस्वी यादव के आवास पर एक बैठक होने वाली है. बैठक के बाद से सभी विधायकों को वहीं पर रहने के लिए कहा गया है.

जेडीयू ने विधायकों को जारी किया व्हिप

दूसरी ओर फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू ने भी अपने सभी विधायकों को 11 फरवरी को होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं. सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में रहने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी इस तारीख को UAE जाएंगे, अरब मुल्क में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, 2015 के बाद यह उनकी 7वीं यात्रा

3 घंटे तक तेजस्वी के आवास पर चली बैठक

तेजस्वी यादव के आवास पर करीब 3 घंटे तक चली बैठक के बाद सभी विधायकों को पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोक दिया गया है. दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक भी हैदराबाद पहुंच गए हैं. कांग्रेस ने विधायकों के टूटने के डर से हैदराबाद भेजा है. बीते दिनों दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस के 19 में से 17 विधायक ही शामिल हुए थे. अब 16 विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है.

वहीं जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर लंच के लिए बुलाया था. जेडीयू अपने विधायकों पर नजर बनाए हुए है. जेडीयू को भी डर सता रहा है कि उसके विधायक टूट सकते हैं. उधर जीतनराम मांझी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि नई सरकार में उन्हें महत्वपूर्व विभाग नहीं दिया गया. इसके साथ ही एक और मंत्री बनाए जाने की मांग भी वो कर रहे हैं. जीतनराम मांझी को लेकर खबरें उड़ रही हैं कि वो महागठबंधन के संपर्क में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago