देश

दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पीएम ओली से की मुलाकात

Vikram Misri Nepal Visit: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रविवार को नेपाल पहुंचे. त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राजदूत गहेंद्र राजभंडारी ने किया. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात की.

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से विदेश सचिव विक्रम मिस्री की पीएम ओली से मुलाकात की तस्वीर साझा की. बताया कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सिंह दरबार स्थित अपने कार्यालय में मान  नीय प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की, जहां नेपाल-भारत संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की गई.

स्वागत की तस्वीर की साझा

इससे पहले मिस्री के काठमांडू पहुंचने पर हुए स्वागत की तस्वीर भी साझा की गई. उन्हें एयरपोर्ट पर गहेंद्र राजभंडारी ने रिसीव किया था.

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा,

“भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचे हैं, जो भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को दर्शाता है और पड़ोसी पहले की नीति के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है.”

विदेश सचिव नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर नेपाल पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने पुतिन को लिखा ‘शांति पत्र’, खुद US राष्ट्रपति ने दी चिट्ठी, जानें क्या लिखा था?

प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से करेंगे मुलाकात

अपनी इस यात्रा के दौरान भारतीय विदेश सचिव प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के अलावा नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से भी मिलेंगे.

वह नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी सेंटर के चेयरमैन पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है.

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा,

“भारत और नेपाल के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनमें हाल के वर्षों में प्रगति हुई है. भारत अपनी पड़ोसी प्रथम नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है. विदेश सचिव की आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का एक अवसर है.”

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान, दोनों विदेश सचिव नेपाल-भारत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें कनेक्टिविटी, विकास सहयोग और आपसी हित के अन्य मामलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

– आईएएनएस के इनपुट पर आधारित

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

12 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

16 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

43 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

57 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago