देश

“दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना कि महसूस हो…”, दिल्ली में हाईवे परियोजना उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11 हजार करोड़ रुपए की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. दिल्ली के रोहिणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने देश की अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास पर विश्वास से बात की. आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं, यह सब कुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया जब भारत को देखती और परखती है, तब उसकी पहली नजर हमारी राजधानी पर पड़ती है. इसलिए दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां यह सबको महसूस हो कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है.

“आजादी और क्रांति के रंग में रंगा है अगस्त का महीना”

उन्होंने कहा कि अगस्त का महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है. आजादी के महोत्सव के बीच दिल्ली देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी बन रही है. दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 की कनेक्टिविटी मिली है. इससे दिल्ली-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर के लोगों की सुविधा बढ़ेगी. सभी का समय बचेगा. पीएम मोदी ने कहा कि किसानों और व्यापारियों को भी इस हाईवे परियोजना से लाभ होगा.

11 साल से केंद्र सरकार ने लगातार काम किया

पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल से केंद्र सरकार ने लगातार काम किया है. दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी में बहुत सुधार हुआ है. मेट्रो नेटवर्क के मामले में यह दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क क्षेत्रों में से एक है. नमो भारत जैसा रैपिड रेल सिस्टम है. पिछले 11 साल में दिल्ली एनसीआर में आना-जाना पहले के मुकाबले आसान हुआ है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा उठाया है, वह जारी है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने दिल्ली-NCR को दी 2 नई सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन, जानें क्या होगा फायदा?

PM मोदी ने की दिल्ली सरकार के सफाई अभियान की प्रशंसा

इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार के सफाई अभियान की प्रशंसा की. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भी प्रशंसा की.

उन्होंने कहा कि यह संयोग भी पहली बार बना है कि केंद्र के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार है. यह दिखाता है कि भाजपा पर जनता का कितना आशीर्वाद है. इसलिए अपना दायित्व समझकर हम दिल्ली-एनसीआर के विकास में जुटे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

अहमदाबाद में अदाणी मैराथन का 10वां संस्करण, 32 हजार लोगों ने लगाई दौड़, बॉक्सर लवलीना भी हुई शामिल

Adani Marathon Ahmedabad: अहमदाबाद में अदाणी मैराथन के 10वें संस्करण में करीब 32 हजार लोगों…

33 seconds ago

रामगढ़ हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

PM Modi On Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की…

20 minutes ago

अगले 24 घंटे… इन राज्यों पर दिखेगा मौसम का भारी प्रकोप! कहीं घने कोहरे का पहरा, तो कहीं बारिश का अलर्ट

IMD ने 29 नवंबर 2026 को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ…

1 hour ago

सरकार का बड़ा तोहफा: गेहूं के साथ अब मुफ्त मिलेगी दाल, चीनी, सरसों तेल और हल्दी; जानें किन्हें होगा फायदा

Smart Ration Card Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना की…

1 hour ago