देश

फिल्म में काम दिलाने के नाम पर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि से ठगी, केस दर्ज

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक से फिल्म में काम दिलाने के नाम पर 4 करोड़ की ठगी की गई है. मुंबई पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है.

प्राथमिकी (एफआईआर) के अनुसार आरुषि निशंक को फिल्म में रोल दिलाने और फिल्म निर्माण में निवेश करने के नाम पर मुंबई मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने 4 करोड़ की ठगी की है.

छानबीन में जुटी पुलिस

आरुषि की तरफ से देहरादून की शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है. ठगी के आरोप में मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आरुषि निशंक अपनी प्रोडक्शन कंपनी हिमश्री फिल्म्स के तहत फिल्म निर्माण और एक्टिंग से जुड़ी हैं और लंबे समय से इस फील्ड में काम कर रही हैं. उन्होंने शिकायत में बताया कि मुंबई के प्रोड्यूसर मानसी और वरुण बागला ने उनसे कुछ दिन पहले संपर्क किया था. उन्होंने खुद को मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर बताया था.

4 करोड़ का लगा चूना

उन्होंने आरुषि को कहा कि वह ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में एक अन्य मुख्य रोल दिलाने के नाम पर दोनों ने आरुषि निशंक से 4 करोड़ की रकम ले ली.. इनकी बातों पर भरोसा कर आरुषि ने 9 अक्टूबर 2024 को मिनी फिल्म्स प्राइवेट कंपनी के साथ एमओयू भी साइन किए थे.

आरुषि ने 10 अक्टूबर को पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपए और 30 अक्टूबर को 75 लाख रुपए और दिए. इसके बाद भी 19 नवंबर को एक करोड़ जबकि 27 नवंबर को 25 लाख रुपए भी दिए. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

सूत्रों के मुताबिक जल्द देहरादून पुलिस मुंबई मिनी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर को पूछताछ के लिए बुला सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

18 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

25 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

41 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

51 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

1 hour ago