देश

NCERT का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूल की किताबों में शामिल करने के फैसले की पूर्व सैन्य अधिकारियों ने की सराहना

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को शामिल करने का फैसला किया है. इसकी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने सराहना की है. उनका मानना है कि यह कदम युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा.

NCERT की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने पर कर्नल (सेवानिवृत्त) राजीव खाकेरा ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, मेरे बैच से पता चलता है कि मैं सेना की वायु रक्षा (आर्मी एयर डिफेंस) से हूं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, चाहे वह गन सिस्टम हो या मिसाइल सिस्टम, सेना की वायु रक्षा इकाई ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. मुझे बहुत खुशी है कि इस उपलब्धि को एनसीईआरटी ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया है. यह पूरे देश के बच्चों को पता होना चाहिए. यह उनके लिए एक प्रेरक कारक होगा, जो उन्हें सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा.”

NCERT में इसे शामिल करना एक बहुत अच्छा निर्णय

एनसीईआरटी की ओर से स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल किए जाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) कपिल दत्त ने कहा, “एनसीईआरटी में इसे शामिल करना एक बहुत अच्छा निर्णय है. इससे युवा छात्र बहुत प्रोत्साहित होंगे और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा.”

वहीं, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल बख्शी ने कहा, “स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों और आम जनता के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानना आवश्यक है, क्योंकि यह अब एक प्रतीक बन गया है, जो आतंकवाद के अंत का प्रतीक है.”

राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने वाला शानदार फैसला

सेवानिवृत्त जनरल पीएस. मल्होत्रा ने इस कदम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ जैसे प्रयासों की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ‘मन की बात’ 200 एपिसोड से भी आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री जनता से पूरी तरह जुड़े हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करना राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने वाला शानदार फैसला है.”

NCERT की यह पहल अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होने की उम्मीद है. इसे भारत की शिक्षा प्रणाली में सैन्य इतिहास और राष्ट्रीय गौरव को शामिल करने की व्यापक पहल का हिस्सा माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें:  UP News: गाजियाबाद में बड़े घोटाले का खुलासा, विदेश यात्राओं की आड़ में 300 करोड़ रुपये का घोटाला, फर्जी दूतावास रैकेट का पर्दाफाश


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोहिनी एकादशी: प्राचीन कथा और पापों से मुक्ति का महत्व

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…

15 minutes ago

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

25 minutes ago

जब फ्लैट तैयार हैं, तो कब्जा देने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट का आम्रपाली हाउसिंग से कड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…

27 minutes ago

विकसित भारत 2047: आज जन्म लेने वाले बच्चे का भविष्य कैसा होगा? शिक्षा, रोजगार से लेकर तकनीक तक बदल जाएगी जिंदगी

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…

30 minutes ago

कामदा एकादशी: भक्ति की शक्ति और श्राप से मुक्ति

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…

34 minutes ago

पापमोचनी एकादशी: मेधावी और मंजुघोषा की कथा, व्रत का महत्व और पूजा विधि

Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…

43 minutes ago