खेल

India-England Test: शुभमन गिल का शतक, केएल राहुल चूके, लंच तक भारत का स्कोर 223/4

India-England Test: मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन लंच तक भारत ने 4 विकेट पर 223 रन बनाए. दिन के पहले सत्र में भारत ने कप्तान गिल और केएल राहुल के बेहद अहम विकेट गंवा दिए हैं. इससे भारत मुश्किल में आ गया है.

शुभमन गिल ने अपना 9वां टेस्ट शतक लगाया और 103 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, केएल राहुल शतक से चूक गए और 90 रन पर आउट हुए. भारत का स्कोर 4 विकेट पर 223 है. टीम इंडिया इंग्लैंड की पहली पारी में बनाए गए 669 रन के स्कोर से 88 रन पीछे है.

भारत के लिए पहला सेशन संघर्षपूर्ण था, जिसमें 26 ओवरों में 49 रन बने. भारत शुरुआत में मजबूत था, लेकिन राहुल और गिल जैसे अहम बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मैच को ड्रॉ करने के लिए दिन के बचे हुए 64 ओवरों को खेलना मुश्किल होगा. ऋषभ पंत की इंजरी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी बाधा है.

भारत को अच्छी साझेदारी की जरूरत

इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने कंधे की तकलीफ के बावजूद आठ ओवरों का स्पेल फेंका जिसमें राहुल का विकेट भी शामिल था, जबकि जोफ्रा आर्चर ने गिल को आउट किया. अगर जो रूट ने स्लिप में मौका नहीं गंवाया होता, तो वह रवींद्र जडेजा को शून्य पर आउट कर सकते थे.

गिल को 81 रन पर जीवनदान मिला जब स्टोक्स की गेंद पर शॉर्ट कवर पर ओली पोप ने उनका कैच छोड़ दिया. इंग्लैंड के लिए और भी निराशा तब हुई जब उन्होंने डॉसन की गेंद पर राहुल के स्वीप शॉट पर रिव्यू लिया, लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप्स से चूक रही थी, जिसका मतलब था कि मेजबान टीम ने इस पारी का अपना आखिरी रिव्यू गंवा दिया.

रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं. दोनों में लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है. अगर दोनों क्रीज पर समय बिताएंगे तभी भारत इस टेस्ट को ड्रॉ करा पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago