देश

MP Election: चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका, पूर्व MLA ममता मीणा ने छोड़ी पार्टी, सिंधिया के समर्थक भी दे चुके हैं इस्तीफा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. इंदौर जिले के चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि ममता मीणा 20 सितंबर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रही हैं. ममता मीणा विधानसभा चुनाव में AAP के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगी.

टिकट कटने से नाराज थीं ममता मीणा

ममता मीणा के बीजेपी से जाने की वजह सामने आई है. कहा जा रहा है कि ममता मीणा का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. जिसके चलते ममता मीणा ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया. ममता मीणा अब चाचौड़ा से आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. इससे पहले इंदौर के बीजेपी नेता दिनेश मल्हार और प्रमोद टंडन भी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नेताओं की नाराजगी से चुनाव में भाजपा को बड़ा डेंट लग सकता है.

ममता की जगह प्रियंका मीणा को बीजेपी ने दिया टिकट

बता दें कि ममता मीणा चाचौड़ा सीट से चुनाव लड़ती रही हैं. ऐसे में इस बार बीजेपी ने ममता की जगह प्रियंका मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी बात से नाराज होकर ममता मीणा ने पार्टी छोड़ी है. बीते सोमवार से ही सियासी गलियारों में ममता के पार्टी छोड़ने की खबरें तेजी के साथ चल रही थीं. कयास लगाए जा रहे थे कि ममता जल्द ही भोपाल पहुंचकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देंगी. ममता मीणा अपने समर्थकों के साथ ‘जनादेश यात्रा’ निकालते हुए भोपाल पहुंचीं. इस दौरान उनकी यात्रा कई गांवों से होकर गुजरी.

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र का सबसे बड़ा सरप्राइज, महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की बैठक में मिली मंज़ूरी

सिंधिया के करीबी नेताओं ने छोड़ी पार्टी

18 सितंबर को बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी. जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले प्रमोद टंडन और दिनेश मल्हार शामिल हैं. इन दोनों नेताओं को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि वे जल्द ही कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago