देश

Firoz Pappu Murder Case: पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, बेटी ज़ेबा रिजवान समेत 3 बरी, अदालत ने 2 को माना दोषी

यूपी के बलरामपुर के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिजवान ज़हीर, उनकी बेटी ज़ेबा रिजवान और दामाद रमीज़ नेमत को बलरामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाते हुए राहत दी है। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में अदालत ने तीनों को बरी करते हुए 2 आरोपियों को दोषी करार दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज शुक्रवार (7 अगस्त 2026) को मेराजुल हक और महफूज़ को हत्या का मुख्य आरोपी मानते हुए दोषी करार दिया है। दोनों दोषियों को सजा मंगलवार (11 अगस्त 2026) को सुनाई जाएगी। अदालत ने गैंगस्टर एक्ट, धारा 307 और धारा 302 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में उन्हें बरी कर दिया।

आपको बता दें कि फिरोज पप्पू खान की 4 जनवरी 2022 की रात उनके आवास के पास हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। जिला एमपी-एमएलए कोर्ट में कई वर्षों तक इस मामले की सुनवाई चलती रही। बलरामपुर पुलिस ने इस हत्याकांड में पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, उनकी बेटी और तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली ज़ेबा रिजवान और दामाद रमीज़ नेमत को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। आज एमपी-एमएलए कोर्ट ने रिजवान ज़हीर, ज़ेबा रिजवान और रमीज़ नेमत को बरी कर दिया, जबकि मेराजुल हक और महफूज़ को हत्या का दोषी माना। वहीं, एक आरोपी शकील अहमद की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। आपको बता दें कि शकील अहमद ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

हत्या के बाद बढ़ गई थी तनाव की स्थिति

हमलावरों ने फिरोज पप्पू के सिर पर हमला किया था और बाद में उनका गला रेत दिया था। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल फिरोज पप्पू को सीएचसी तुलसीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हत्या के बाद तुलसीपुर में तनाव फैल गया था। 6 दिनों की जांच के बाद तत्कालीन एसपी हेमंत कुटियाल ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 10 जनवरी को पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, उनकी बेटी ज़ेबा रिजवान, दामाद रमीज़ नईमत, मेराजुल हक उर्फ मामा, महफूज़ और शकील को गिरफ्तार किया था। बलरामपुर पुलिस ने दावा किया था कि राजनीतिक लड़ाई और तुलसीपुर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी के चलते यह हत्या की गई थी।

अदालत से हमें इंसाफ मिला: रिजवान ज़हीर

अदालत से बाहर निकलते हुए रिजवान ज़हीर ने कहा कि हमारे ऊपर कलंक लगाया गया था, लेकिन आज हमें इंसाफ मिला है। वहीं, ज़ेबा रिजवान ने कहा कि अब कहने के लिए क्या बचा है। हम लोग तो 4 साल से यही बात कह रहे थे। आज सच्चाई की जीत हुई है और हमें इंसाफ मिल गया है।

भारत एक्सप्रेस-

निसार अहमद

Recent Posts

जगतार सिंह जोहल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, UAPA मामलों में मिली जमानत

UAPA Case: हत्या और यूएपीए के मामले में आरोपी जगतार सिंह जोहल को दिल्ली हाई…

18 minutes ago

चाय की दुकान पर लगा ली फांसी…’ निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी

देशभर में चर्चित रहे 2006 के निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने उत्तराखंड के…

21 minutes ago

प्यार न करने की मिली खौफनाक सजा! बेंगलुरु में युवती की सरेआम चाकू मारकर हत्या, झकझोर देगा VIDEO

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 21 वर्षीय कानून…

26 minutes ago

JSCB घोटाले पर ED का कड़ा प्रहार: PMLA के तहत 7 ठिकानों पर रेड, कई अहम दस्तावेज जब्त

ED Raid: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी…

31 minutes ago

वडनगर से काशी तक 600 बाइकर्स की यात्रा, गृहमंत्री अमित शाह बोले- पीएम मोदी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वडनगर पहुंचे. उन्होंने हटकेश्वर महादेव…

33 minutes ago