Firoz Pappu Murder Case: पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, बेटी ज़ेबा रिजवान समेत 3 बरी, अदालत ने 2 को माना दोषी
बलरामपुर जिले के बहुचर्चित तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड में अदालत ने पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिजवान ज़हीर, उनकी बेटी ज़ेबा रिजवान और दामाद रमीज़ नेमत को बरी करते हुए 2 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने आज शुक्रवार (7 अगस्त 2026) को मेराजुल हक और महफूज़ को हत्या का मुख्य आरोपी मानते हुए दोषी करार दिया है।





