देश

सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत, बेटे की हालत नाजुक

एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिंह की मौत हो गई है. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर नौगांवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. मानवेंद्र सिंह के अलावा उनके बेटे हमीर सिंह को भी काफी चोट लगी है. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऐसे हुई घटना

कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली से जयपुर जा रहे थे. इस दौरान अचानक से ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार दीवार से जा टकराई.

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए अलवर के सोलंकी अस्पताल के एक डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार हादसे के बारे में मानवेंद्र सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

अशोक गहलोत ने जताया शोक

वहीं इस हादसे पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि ‘सड़क दुघर्टना में श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं. मैं ईश्वर से सड़क दुघर्टना में घायल श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’

इसे भी पढ़ें: राजद नेता तेजस्वी यादव ED की 8 घंटे की पूछताछ के बाद निकले बाहर, दिखा अलग अंदाज

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

12 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

13 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

36 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

43 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

53 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

1 hour ago