देश

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया हाईकोर्ट का रुख, FIR रद्द करने की अपील की

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में इस मामले में दर्ज प्राथमिकी एवं आरोप तय होने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. कोर्ट इस पर 29 अगस्त को सुनवाई कर सकता है. वर्तमान में इस मामले में गवाहों की पेशी हो रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

इस मामले में डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर भी आरोपी हैं. सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताकर खारिज करते रहे हैं.

राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने बृजभाूषण के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) 506 (धमकाने ) आदि के तहत पांच पहलवानों का उत्पीड़न को लेकर 10 मई को आरोप तय किए थे. उसने अभियोजन पक्ष को मामले में गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा शुरू करने का निर्देश जारी किया था.

इस मामले में 15 जून, 2023 को पुलिस ने सिंह के खिलाफ धारा 354, 354 ए, 354 डी और 506 (1)के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था.

अदालत ने 11 जुलाई को पूर्व सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण और विनोद तोमर के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने और मुकदमा शुरू करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस-सपा के लोगों के अंदर ‘जिन्ना’ की आत्मा घुस गई है: मुख्यमंत्री योगी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago