फ्रांस के दूतावास में हुए वीजा घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली स्थित माननीय CBI अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. इन आरोपियों में फ्रेंच एंबेसी के वीज़ा विभाग में कार्यरत स्थानीय लॉ ऑफिसर, उनके पिता, भाई, पत्नी, दो वीज़ा एजेंट और दो दलाल शामिल हैं.
CBI की अंतरराष्ट्रीय परिचालन शाखा ने फ्रांस के दूतावास, नई दिल्ली में वीज़ा धोखाधड़ी की जानकारी के आधार पर यह मामला दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि जनवरी 2021 से मई 2022 के बीच आरोपी लॉ ऑफिसर ने पंजाब के ऐसे आवेदकों को निशाना बनाया, जो शेंगेन वीजा प्राप्त करना चाहते थे. एजेंटों के नेटवर्क के माध्यम से इन आवेदकों से प्रति व्यक्ति ₹13 लाख से ₹45 लाख तक वसूले गए.
इस रकम के बदले आरोपियों ने फर्जी तरीके से वीजा आवेदन प्रक्रिया पूरी की और वीजा जारी होने के बाद संबंधित दस्तावेजों और फाइलों को नष्ट कर दिया. जांच के दौरान पंजाब और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़ और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई.
CBI ने यह भी खुलासा किया कि दो वीज़ा एजेंटों ने धोखाधड़ी से मिली रकम को कई बैंक खातों के जरिए आरोपी लॉ ऑफिसर शुभम शौकीन और उनके परिवार – पिता समुंदर सिंह, भाई अभिषेक शौकीन और पत्नी आरती चौधरी – तक पहुँचाया. इस कार्य में दो दलालों ने भी मदद की.
विदेशों में अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने के लिए CBI की इंटरनेशनल ऑपरेशंस डिविजन और इंटरपोल सहयोग इकाई ने समन्वय कर इस मामले में भारत का पहला ‘सिल्वर नोटिस’ इंटरपोल से जारी करवाया. यह नोटिस विदेशों में अपराध की कमाई का पता लगाने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है.
CBI ने इस मामले में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए हैं और भरोसा दिलाया है कि वह सीमा पार अपराधों पर लगाम लगाने और भारत एवं विदेश में ठगे गए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.
CBI की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वीज़ा धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें: सांबा के नड्ड में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, सेना और पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी
-भारत एक्सप्रेस
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…