Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सांबा के नड्ड में संदिग्ध गतिविधि की सूचना, सेना और पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी

जम्मू के सीमावर्ती जिले सांबा के नड्ड इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से इलाके की निगरानी तेज की गई है.

Jammu Kashmir News

जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिले सांबा के नड्ड इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. देर रात मिली इनपुट के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया.

सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात स्थानीय लोगों द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की जानकारी पुलिस को दी गई थी. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

हालांकि अब तक किसी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह इलाका संवेदनशील है और पहले भी यहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल चुकी हैं. इससे पहले भी नड्ड और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध मूवमेंट के अलर्ट मिलते रहे हैं, जिस कारण सुरक्षा बलों की नजर इस क्षेत्र पर लगातार बनी हुई है.

सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे इलाके की बारीकी से जांच कर रही हैं. स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

सुरक्षा बलों का कहना है कि आतंकवादियों की किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए इलाके में गश्त और तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें: “सोनम से मेरे सारे रिश्ते खत्म, मैं दिलवाऊंगा बहन को फांसी,” राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, परिजनों से मिलकर हुआ भावुक

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital