देश

“एबीवीपी से महासचिव पद पर…” अलका लांबा ने शेयर की रेखा गुप्ता के साथ पुरानी तस्वीर

रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “1995 की यह यादगार तस्वीर, जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी. मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी. रेखा गुप्ता ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी.

रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं. दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित रहेंगी.” नई दिल्ली से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने एक्स पर लिखा, “शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भाजपा दिल्ली के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में प्रगति और विकास के आयाम स्थापित करेगी. भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण महज एक नारा नहीं बल्कि वह असल मायने में महिला सशक्तिकरण को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलना पीएम मोदी की नारी शक्ति के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

” दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया है. विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी. इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी सीएम रह चुकी हैं. रेखा गुप्ता को सीएम चुने जाने पर भाजपा के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago