देश

अब आधी कीमत पर मिलेगी ‘विलायती शराब’, जानें FTA लागू होने के बाद कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती

FTA Effect In India: पिछले दिनों भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement)हो गया. इस एग्रीमेंट पर अंतिम मुहर लगाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन गए और वहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर की मौजूदगी में इसपर हस्ताक्षर किये. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से क्या-क्या बदलेगा. व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा और सबसे जरूरी बात कौन-कौन सी चीजें अब सस्ती मिलेंगी. इसको लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं. आइये बताते हैं.

इस एग्रीमेंट के मुताबिक अब 99 फीसदी भारतीय उत्पादों पर से ब्रिटेन कस्‍टम ड्यूटी हटा लेगा. मतलब भारत से ब्रिटेन भेजे जाने वाले सामानों पर ब्रिटेन जो शुल्क लगाता था. वो अब नहीं लगाया जाएगा. इसमें कपड़ा, चिकित्सा उपकरण, कृषि के सामान, रसायनिक उत्पाद और चमड़े के सामान शामिल हैं. मतलब कि ये चीजें अब ब्रिटेन में सस्ती (FTA Effect In India) मिलेंगी.

90 फीसदी तक कस्‍टम ड्यूटी फ्री – FTA Effect In India

वहीं भारत भी ब्रिटेन के सामानों पर 90 फीसदी तक कस्‍टम ड्यूटी नहीं लेगा. मतलब अब ब्रिटेन से मंगाए जाने वाले 90 फीसदी सामानों के दाम कम हो जाएंगे. इससे भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. बताया जा रहा है कि इस डील से दोनों देशों के बीच सालाना 34 अरब डॉलर व्यापार की बढ़ोतरी होगी.

फेमस जॉनी वॉकर अब आधी कीमत पर मिलेगी- FTA Effect In India

अगर आप शराब के शौकीन हैं तो आप फेमस जॉनी वॉकर, सिंगल माल्ट स्कॉच, ग्लेनमोरांजी, जुरा और ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की का नाम तो जानते होंगे. ये वो महंगी व्हिस्की हैं जिनका भारत में बहुत ज्यादा मांग है. खुशखबरी ये है कि ये सभी इंग्लैंड के उत्पाद हैं. जिनकी कीमतें अब कम होने वाली हैं.

India-UK Free Trade Agreement से कपड़े, electronic और alcoholic products की कीमतें होंगी cheaper, duty-free exports से India-UK relations और economic growth को मिलेगी रफ्तार।

150% शुल्क को भारत घटाकर 75% करेगा

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत ब्रिटेन की व्हिस्की पर लगने वाले 150% शुल्क को भारत घटाकर 75% करेगा. वहीं अगले 10 सालों में इसे और कम कर 40% कर दिया जाएगा. यानी ब्रिटेन में जिस शराब की कीमत 1000 रुपये होती थी. उसपर भारत 1500 रुपये टैक्स लेता था. जिससे उस शराब की कीमत 2500 रुपये हो जाती थी. अब भारत इन व्हिस्की पर लगने वाले टैक्स को आधा कर दिया है. मतलब अब इन व्हिस्की की कीमत 1700 के आसपास रह जाएगी.

ये भी पढ़ें- France Palestine Recognition: फिलिस्तीन को क्यों मान्यता देना चाहता है फ्रांस, मिडिल ईस्ट पर क्या होगा असर?

गोवा की फेनी और केरल की ताड़ी अब विलायत में बिकेगी

गुरुवार को भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट समझौते के बाद अब गोवा की फेमस शराब फेनी और केरल की ताड़ी जैसे पेय पदार्थ अब ब्रिटेन में बिकेंगे. जिससे इनको वैश्विक पहचान मिलेगी. सबसे बड़ी बात ये अब यूके के खुदरा दुकानों पर भी मिलेंगी.

भारत के ये पारंपरिक मादक पेय पदार्थ अब विदेशी ब्रांडों के साथ कंपीट करेंगे. इस संबंध में मंत्रालय ने बताया है कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट रिटेल हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निर्यात के लिए भी भारत के लिए नया रास्ता खोलता है. जिससे मादक पेय पदार्थ एक्सपोर्ट के क्षेत्र में यह अवसरों को बढ़ाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

32 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

55 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago