Stock Market गिरावट—Sensex 81,939 और Nifty 24,985 पर, चौतरफा कमजोरी से निवेशकों की चिंता बढ़ी।
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 244 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,939 और निफ्टी 86 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,985 पर था.
शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा गिरावट बनी हुई है. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप (Smallcap) में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 88 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,872 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,618 पर था. सेक्टोरल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी और सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में थे. आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा में हरे निशान में कारोबार हो रहा था.
सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, बीईएल और सन फार्मा टॉप गेनर्स थे. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एचयूएल, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड , अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस,भारती एयरटेल, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर्स थे.
व्यापक बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 758 शेयर हरे निशान में; 1,709 शेयर लाल निशान में और 83 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे थे.
इसे भी पढे- PM Modi In Maldives: ब्रिटेन के बाद मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि निकट भविष्य में बाजार की स्थिति कमजोर हो गई है. पिछले चार कारोबारी दिनों में एफआईआई द्वारा 11,572 करोड़ रुपए की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बना हुआ है. व्यापक बाजार, खासकर स्मॉलकैप शेयरों में, कमजोरी जारी रह सकती है क्योंकि मूल्यांकन अत्यधिक हो गए हैं और उन्हें उचित ठहराना मुश्किल हो गया है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने चौथे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 24 जुलाई को 2,133 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने उसी दिन 2,617 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…