Ind vs Eng: टूटी अंगुली पर भी Rishabh Pant का जज्बा, 54 रन ठोक WTC में बने भारत के leading runs scorer!
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट मैच में Rishabh Pant की हिम्मत और बल्लेबाज़ी ने फैंस का दिल जीत लिया. मैच के दौरान जब इंग्लैंड के गेंदबाज़ क्रिस वोक्स की एक तेज़ गेंद सीधी पंत की अंगुली पर लगी, तो दर्द से कराहते हुए वो मैदान छोड़कर बाहर चले गए. पैर से खून बहने लगा और बाद में स्कैन में पता चला कि अंगुली में फ्रैक्चर है.
टीम इंडिया जब मुश्किल में फंसी, तो पंत दर्द को किनारे रखकर बल्ला थामे दोबारा मैदान में उतर आए. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया. पंत ने मैदान पर लौटकर 17 रन और जोड़े और 54 रनों की ज़िम्मेदार पारी खेलकर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया, बल्कि टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.
इस खास पारी के साथ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अब तक कुल 2731 रन बना लिए हैं और इस मामले में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (2716 रन) को पीछे छोड़ दिया है. अब पंत भारत की ओर से WTC में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और वो भी टूटी हुई अंगुली के साथ!
पंत का इंग्लैंड दौरा अब तक शानदार रहा है. उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे और फिर दूसरे और तीसरे मैच में अर्धशतक की बौछार की. अब चौथे मैच में चोटिल होने के बावजूद उन्होंने शानदार पारी खेली है. टेस्ट क्रिकेट में 2018 में डेब्यू करने वाले पंत अब तक 47 टेस्ट मैचों में 3427 रन बना चुके हैं, जिनमें 8 शतक शामिल हैं.
चौथे टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 358 रन बनाए. शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े. राहुल ने 46 और जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेली.
कप्तान शुभमन गिल इस बार नाकाम रहे और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. फिर शार्दुल ठाकुर (41 रन) और ऋषभ पंत (54 रन) ने पारी को संभाला. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने पांच विकेट झटके.
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan पर केस करना चाहती हैं Barkha Singh! एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, वजह जानकर आपको भी लगेगा शॉक
-भारत एक्सप्रेस
बजट तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स…
Blood Sugar 278 What To Do: अगर ब्लड शुगर 278 mg/dL तक पहुंच जाए, तो…
Pakistan Toolkit: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच…
PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने डिजिटल व्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, GST,…
Purvanchal Election Equation: वाराणसी मंडल में 2027 की लड़ाई केवल बीजेपी बनाम सपा नहीं होगी,…
PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने तकनीक, डेटा, AI और डिजिटल…