देश

G-20: इंदौर में 13 से 15 फरवरी को होने वाली बैठक की तैयारियां जारी, शामिल होंगे 200 प्रतिनिधि

G-20: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में 13 से 15 फरवरी तक G-20 की बैठक हैं. इन बैठकों के अंतर्गत कृषि कार्य समूह की पहली बैठक होने वाली है. बैठक में 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक के बेहतर प्रबंधन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा है कि जी-20 की बैठकों के अंतर्गत 13-15 फरवरी तक इंदौर में कृषि कार्य समूह की पहली बैठक की बेहतर तैयारी की जाए. केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वागत भाषण देंगे. विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने दिलाया वरिष्ठ अधिकारियों विश्वास

मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक में नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया कि इंदौर में पिछले दिनों बड़े इवेन्ट हुए हैं. इंदौर ने योग्यता एवं कुशलता के साथ कार्य किया है. मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कार्यक्रम में कोई कमी नहीं होगी. मुख्यमंत्री चौहान कहा कि संस्कृति का प्रकटीकरण हो. बड़े कार्यक्रमों से मिले अनुभव के साथ ही जी-20 की बैठक सफलता से हो.

ये भी पढ़े:- Delhi Weather: 12 साल में पहली बार फरवरी में पारा 29 डिग्री पर पहुंचा, जानिए पूरे हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

प्रचार सामग्री तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री चैहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश के उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन के संबंध में प्रचार सामग्री तैयार कर उपस्थित डेलीगेटस को उपलब्ध कराई जाए. जी-20 में भाग ले रहे सभी डेलीगेटस को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ओडीओपी मेमेंटो दिए जाएं. स्थानीय प्रशासन सार्वजनिक स्थान, स्मारक और बाजारों में प्रतिनिधियों के सहज प्रवेश सुनिश्चित करें. अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 पर केन्द्र सरकार का विशेष जोर है. इस पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago