देश

Delhi Weather: जाने लगी सर्दी और बढ़ने लगा तापमान, 12 साल में पहली बार फरवरी में पारा 29 डिग्री पहुंचा

IMD Weather Forecast: फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली के बढ़ते तापमान ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, 2011 के बाद यह पहली बार है जब राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया.

दिल्ली में सोमवार (7 फरवरी) को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है और दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है.

आपको बता दें कि आमतौर पर 6 फरवरी से 9 फरवरी तक शहर का औसत अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाता है. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  2021 में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आज के मौसम की बात करें तो आज यानी 7 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

इस सप्ताह मौसम कैसा रहेगा

अगले 5 दिनों की बात करें तो इन दिनों दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. हालांकि इसमें गिरावट भी आएगी। 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, 8 व 11 व 12 फरवरी को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, आसमान में बादल भी नजर आएंगे.

प्रदूषण से राहत नहीं

प्रदूषण की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 244 से नीचे सोमवार को खराब 265 पर पहुंच गया. आज की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह करीब सात बजे एक्यूआई 290 दर्ज किया गया. आईटीओ पर अधिकतम 446 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, तेज हवाओं के साथ इसमें कमी आने की उम्मीद है.

एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है.  500 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

15 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

19 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

50 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

56 minutes ago