देश

G20 प्रतिनिधि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे, किया गया पारंपरिक स्वागत

प्रसिद्ध डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए जी-20 देशों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यहां पहुंचा. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और अमिताभ कांत, जी20 शेरपा ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिनिधियों का स्वागत किया.

पगड़ी, तिलक और फूलों से पारंपरिक स्वागत

प्रतिनिधि गाड़ी से एसकेआईसीसी गए जहां पगड़ी, तिलक और फूलों से उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. यहां पहुंचे 60 प्रतिनिधियों में सबसे ज्यादा संख्या सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल की है जबकि चीन, तुर्की और सऊदी अरब ने इसमें हिस्सा नहीं लिया.

इसे भी पढ़ेें: G20 in Srinagar: सिर्फ इंटरनेशनल बैठक नहीं, जम्मू-कश्मीर को दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी

खास है जी20 की बैठक

दोपहर में, समूह की औपचारिक बैठक शुरू होगी जिसमें पांच प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन पर चर्चा होगी. व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त के तहत, कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली सड़क दो दिनों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी. स्थानीय ट्रैफिक पुलिस पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील कर चुकी है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago