ऐतिहासिक पोलो व्यू मार्केट
Srinagar: राज्य में आयोजित G20 की बैठक बेहद ही खास रही. इस दौरान सुहाने मौसम और हल्की बारिश के बीच, जी20 के प्रतिनिधि श्रीनगर के ऐतिहासिक पोलो व्यू बाजार भी गए जहां उन्होंने वहां के दुकानदारों और निवासियों से बातचीत भी की और बाजार की सुंदरता का नजारा भी लिया.
तीसरी जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप मीटिंग के लिए कश्मीर आए जी20 प्रतिनिधियों ने इसे एक अनूठा अनुभव बताया और दुनिया भर के पर्यटकों से कश्मीर घूमने की अपील की. वहीं जी20 प्रतिनिधियों के समूह को बाजार में घूमते, विभिन्न दुकानों में प्रवेश करते और स्थानीय निवासियों से बात करते देखा गया.
विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने बताया अनुभव रहा खास
एक कोरियाई प्रतिनिधि ने कहा कि, “यहां इस बाजार में होना एक अनूठा अनुभव है. बेशक, इस शिखर सम्मेलन से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हम कोरियाई लोग भारत की जी20 अध्यक्षता का पुरजोर समर्थन करते हैं.”
एक नाइजीरियाई प्रतिनिधि ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनका मानना था कि पर्यटन कश्मीर के लिए अधिक धन लाएगा और अगर वह अगर कभी भारत वापस आती हैं तो उनकी ताजमहल देखने की भी इच्छा है. ब्राजील के प्रतिनिधि, गुस्तावो ने कहा, “मैं इसे प्यार करता हूँ, एक खूबसूरत जगह, एक अच्छा अनुभव, वास्तव में इसका आनंद ले रहा हूँ.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कश्मीरी आतिथ्य पसंद है, तो उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे और स्वागत करने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में G20 बैठक से राज्य में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा- बोले जम्मू-कश्मीर के निवासी
धरती के स्वर्ग से प्यार- बोले सिंगापुर के राजदूत
सिंगापुर के राजदूत, सिमोन वोंग जो बाजार का दौरा करने वाले प्रतिनिधियों में शामिल थे, ने कहा, “बहुत-बहुत सुंदर अनुभव, भले ही थोड़ी बहुत बारिश हो रही हो लेकिन हम वास्तव में इसे यहां धरती के स्वर्ग से प्यार करते हैं. वोंग ने कहा, “कल हमने बहुत खरीदारी की थी आज हम फिर से ऐसा करने का इरादा रखते हैं.” उन्होंने यह भी कहा, “दुनिया भर के पर्यटकों को कश्मीर की यात्रा करनी चाहिए.”
– भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…