G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है. दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आए हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्रिटेन के पीएम की यह पहली भारत यात्रा है. वहीं ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिसमें अक्षता ऋषि सुनक की टाई ठीक करती नजर आ रही हैं. तस्वीर के वायरल होने के बाद सभी कपल की तारीफ कर रहे हैं.
प्लेन में किया टाई ठीक
अक्षता मूर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषि सुनक के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है. इन्ही तस्वीरों में एक तस्वीर हर किसी को आकर्षित कर रही है. इस तस्वीर में सुनक और उनकी पत्नी अक्षता भारत की जमीन पर कदम रखने से पहले प्लेन में ऋषि सुनक की टाई ठीक करती हुईं दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग दोनों को रिश्ते को लेकर काफी तारीफ कर रहे हैं.
भारत के लिए एक महान वर्ष – ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “इसे देखें कि इस वर्ष भारत में क्या हुआ है. चंद्रयान मिशन, यह G-20 कितनी असाधारण सफलता है जोकि बहुत बड़ी सफलता होने जा रही है और क्रिकेट विश्व कप भी आने वाला है. इसलिए यह भारत के लिए एक महान वर्ष साबित हो रहा है. यह वैश्विक मंच पर भारत के स्थान, भू-राजनीति में इसके महत्व को प्रदर्शित करता है और फिर कुछ ऐसा है जिस पर मुझे गर्व है और मैं जानता हूं कि यहां हर किसी को इस पर अविश्वसनीय रूप से गर्व होगा जो भारत के पास है.”
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के करेंगे दर्शन
आज भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. बता दे कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार, 10 सितंबर को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करेंगे.
इसे भी पढ़ें: UP News: “हिंदू धर्म को मिटाने वाले खुद ही मिट गए…”, बागपत में बोली साध्वी प्राची
‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर कही बड़ी बात
G 20 भारत की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन विषय है. जब आप ‘एक परिवार’ कहते हैं, तो मैं उस अविश्वसनीय जीवंत पुल का उदाहरण हूं जिसका वर्णन प्रधानमंत्री मोदी ने यूके और भारत के बीच किया है – यूके में मेरे जैसे लगभग 2 मिलियन भारतीय मूल के हैं. इसलिए, ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में उस देश में रहना मेरे लिए बहुत खास है जहां से मेरा परिवार है.”
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…