खेल

IND vs PAK: ईशान किशन या केएल राहुल? पाक के खिलाफ ‘हाई वोल्टेज’ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को सुलझानी होगी ये गुत्थी

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार को महामुकाबला खेला जाना है. इस संस्करण में दोनों टीमों का आमना-सामना एक बार हो चुका है लेकिन बारिश के कारण वह मैच बेनतीजा समाप्त हो हुआ है. भारत और पाक के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर माहौल बना हुआ है. वहीं भारतीय टीम के सामने एक दुविधा भी है.

ईशान-राहुल के बीच एक को चुनना बड़ा चैलेंज

टीम प्रबंधन के लिए इस मैच के लिए केएल राहुल और ईशान किशन में से किसी एक को चुनना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगी. इसके पहले, भारतीय टीम प्रबंधन को राहुल-किशन के चयन की पहेली का जवाब ढूंढना होगा. साथ ही वे उम्मीद करेंगे कि मुकाबले में बारिश न आए, जिसके लिए सोमवार को विवादास्पद ‘रिजर्व’ दिन रखा गया है.

केएल राहुल की टीम में वापसी से चयन के लिए खिलाड़ियों के ‘पूल’ में इजाफा हो गया है लेकिन यह भारत के लिए सुखद सरदर्द भी होगा. ईशान किशन ने पिछले लगभग एक महीने में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है जिसमें उन्होंने चार मैचों में चार अर्धशतक जड़े हैं. इसमें से तीन वेस्टइंडीज के खिलाफ और एक एशिया कप ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आया था.

किशन ने पारी का आगाज करने से लेकर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने में सहजता दिखायी है. इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की शुरुआत की जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वह मध्यक्रम में उतरे थे और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था. ऐसा लगता है कि किशन के लिए सब चीजें सही जा रही हैं. लेकिन केएल राहुल के पांचवें नंबर पर दावे को नजरअंदाज करना भी मुश्किल है. हालांकि उन्होंने इस साल मार्च के बाद से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है.

क्या कहते हैं राहुल के आंकड़े?

राहुल 2019 के बाद से भारत के सबसे मजबूत वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने 2019 में 13 मैचों में 47.67 के औसत से 572 रन बनाये हैं. 2020 में उन्होंने नौ मैचों में 55.38 के औसत से 443 रन, 2021 में ती मैचों में 88.50 के औसत से 108 रन, 2022 में 10 मैचों में 27.89 के औसत से 251 रन और 2023 में छह मैचों में 56.50 के औसत से 226 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 18 मैचों में 53 के औसत से 742 रन जुटाए हैं जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup 2023: पाक के खिलाफ ODI में 6 साल से नहीं हारा है भारत, एशिया कप में भी कायम है दबदबा, देखें रिकॉर्ड

टीम संतुलन के लिहाज से यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सुपर फोर मुकाबले में जीत दर्ज करना हर हाल में जरूरी होगा. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर दो अंक बटोर लिए हैं और उनकी एक जीत उनके लिए एशिया कप फाइनल का टिकट लेकर आएगी.

टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

पाकिस्तान टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

5 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

6 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

8 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

17 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

30 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

42 minutes ago