देश

G20 Summit: ‘होर्डिंग’ वाले ट्वीट पर बुरे फंसे पवन खेड़ा, बीजेपी ने बताया ‘FAKE’, जानें क्यों मचा है बवाल

G20 Summit in Delhi: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 Summit का आयोजन किया जा रहा है. लंबे समय से जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही थी. वहीं जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी को विश्व के अन्य बड़े नेताओं से आगे दिखाने वाले एक कथित होर्डिंग को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट करते हुए होर्डिंग का फोटो शेयर कर बीजेपी पर तंज कसा है, जिस पर बीजेपी नेता विजय गोयल ने पवन खेड़ा पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है.

पवन खेड़ा ने किया था ये ट्वीट

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक होर्डिंग ट्वीट विजय गोयल को टैग कर पूछा है कि क्या इस तरह हम अपने मेहमानों का स्वागत करते हैं? होर्डिंग में पीएम मोदी को विश्व के दूसरे बड़े नेताओं से लोकप्रियता के मामले में आगे दिखाया गया है. वहीं होर्डिंग में निवेदक बीजेपी नेता विजय गोयल हैं. इसके अलावा दुनिया के नेताओं की लोकप्रियता भी होर्डिंग में प्रतिशत में लिखी गई है. इनमें पीएम मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ सबसे उपर है.

विजय गोयल ने बताया खबर फर्जी

विजय गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘यह फर्जी खबर है. ऐसी कोई होर्डिंग नहीं लगाई गई है. ऐसे समय में जब भारत दुनिया की मेजबानी कर रहा है, कांग्रेस को ऐसी ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए.’

शशी थरूर ने भी किया ट्वीट

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी होर्डिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘कोई उन्हें समझाए कि हम भारतवासियों के लिए “अतिथि देवो भवः” न कि किसी भाजपा नेता की चाटुकारिता! ध्यान रहे, यह बड़े इंजन की छोटे इंजन के साथ वाला पोस्टर नहीं है. यह हमारे मेहमानों की बेइज्जती है. #अतिथि_देवो_भवः @BJP4India’

इसे भी पढ़ें: G20 Summit 2023: भारत की G20 अध्यक्षता की उपलब्धियां, कई नई पहलों को दिया जन्म

अमित मालवीय ने शशी थरूर के ट्विट का दिया जवाब

शशी थरूर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक ट्वीट किया और लिखा ‘आपके सहयोगी पवन खेड़ा पर #FakeNews फैलाने का आरोप लगाया गया है क्योंकि ऐसा कोई पोस्टर नहीं लगाया गया है. लेकिन यह आश्चर्य की बात नहीं है कि जी20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर, कांग्रेस मोदी सरकार पर हमला करने के लिए एक पुराने होर्डिंग की छवि का उपयोग करती है. शर्मनाक.’

वहीं दोनों कांग्रेसी नेताओं ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए.

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

8 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

8 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

8 hours ago