दुनिया

कनाडा में G7 सम्मेलन के दौरान मीडिया के सवालों से बचते दिखे ट्रंप, सवाल पूछने पर कहा- बाहर जाइए

कनाडा में जी7 सम्मेलन में दुनिया के टॉप-7 आर्थिक महाशक्तियों का जमावड़ा हुआ. इसके अलावा भी भारत जैसे कुछ देशों को आमंत्रित किया गया था. समिट के दौरान एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिससे अमेरिका जैसे हार्डकोर लोकतांत्रिक देश के राष्ट्रपति की पोल खुल गई.

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रप और उनकी टीम मीडिया के समूह के सामने किसी मुद्दे पर बयान दे रही है. तभी मीडिया की ओर से सवाल पूछना शुरू किया गया, जिसे वहां मौजूद एक शख्स ने समय का हवाला देकर टाल दिया.

इतना ही नहीं वीडियो में उस व्यक्ति को मीडिया का शुक्रिया कहकर बाहर जाते हुए भी कहते सुना जा सकता है.

वहीं कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैननास्किस में शुरू हुए G7 समिट पर आज इजरायल-ईरान जंग का असर दिखा. समिट के पहले दिन G7 देशों ने साझा बयान जारी कर इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया और कहा कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे.

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समिट को बीच में छोड़कर अचानक अमेरिका वापसी का फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया.

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण ट्रंप ने यह कदम उठाया. हालांकि, ट्रंप ने कहा, “मैं सीजफायर के लिए वॉशिंगटन नहीं लौट रहा. बात उससे कहीं बड़ी है.”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी दी कि उसे परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने चाहिए और लोगों को तेहरान खाली कर देना चाहिए.


ये भी पढ़ें: Iran-Israel War: ईरान ने तेल अवीव में इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर किया हमला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago