Gandhinagar Violence: गुजरात के गांधीनगर जिले के दहेगाम ब्लॉक के बहियाल गांव में गरबा उत्सव के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. यह घटना बुधवार देर रात शुरू हुई. पत्थरबाजी और आगजनी के कारण इलाके में तनाव बढ़ गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक सोशल मीडिया स्टेटस से हुई. एक समुदाय के युवक ने लिखा कि #iLoveMuhammad की जगह #IloveMahadev लिखना चाहिए. इस पोस्ट पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। बाद में उन्होंने युवक की चाय की दुकान पर हमला किया और आग लगा दी. वहीं पास में चल रहे गरबा कार्यक्रम को भी निशाना बनाया गया.
झड़प में आठ से अधिक वाहन और एक दुकान क्षतिग्रस्त हुई. भीड़ में शामिल लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और डंडों से मारपीट की. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग आग बुझाते और दुकानों को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन, वांगचुक के किस बयान ने युवाओं को उकसाया?
स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया. झड़प में दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी और कई लोगों को हिरासत में लिया.
झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे विवादित ऑनलाइन पोस्ट न करें और जांच में सहयोग दें. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…