Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

गुजरात के गांधीनगर में गरबा के बीच भारी बवाल, दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, जानिए क्या है पूरा मामला?

गांधीनगर के बहियाल गांव में गरबा उत्सव के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई. पत्थरबाजी और आगजनी के बाद पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई.

Gandhinagar Violence

Gandhinagar Violence: गुजरात के गांधीनगर जिले के दहेगाम ब्लॉक के बहियाल गांव में गरबा उत्सव के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. यह घटना बुधवार देर रात शुरू हुई. पत्थरबाजी और आगजनी के कारण इलाके में तनाव बढ़ गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक सोशल मीडिया स्टेटस से हुई. एक समुदाय के युवक ने लिखा कि #iLoveMuhammad की जगह #IloveMahadev लिखना चाहिए. इस पोस्ट पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। बाद में उन्होंने युवक की चाय की दुकान पर हमला किया और आग लगा दी. वहीं पास में चल रहे गरबा कार्यक्रम को भी निशाना बनाया गया.

दुकानों और वाहनों को नुकसान

झड़प में आठ से अधिक वाहन और एक दुकान क्षतिग्रस्त हुई. भीड़ में शामिल लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और डंडों से मारपीट की. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग आग बुझाते और दुकानों को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन, वांगचुक के किस बयान ने युवाओं को उकसाया?

पुलिस भी बनी निशाना

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया. झड़प में दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी और कई लोगों को हिरासत में लिया.

जख्मी और सुरक्षा बल की अपील

झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे विवादित ऑनलाइन पोस्ट न करें और जांच में सहयोग दें. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest