देश

‘हिन्दू को फ्लावर समझते हो क्या, फ्लावर नहीं हम…’, महाराष्ट्र BJP विधायक राणे बोले- कोई आंख दिखाएगा तो छोड़ेंगे नहीं

Nitesh Rane News: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान गणपति विसर्जन का जिक्र करते हुए समुदाय विशेष के लोगों को चेतावनी दी. राणे ने फिल्म ‘पुष्पा’ के अंदाज में कहा, “हिन्दू को फ्लावर समझते हो क्या, फ्लावर नहीं फायर हैं हम..”

हम भाईचारा चाहते हैं, नियम सब पर लागू हों: बीजेपी एमएलए

नितेश राणे ने कहा कि हम भाईचारा चाहते हैं. लेकिन, जो भाईचारा नहीं चाहते उन्हें सबक सिखाना भी जानते हैं. उन्होंने कहा, जो नियम मुस्लिम समुदाय के त्योहारों के दौरान लागू होता है. वही, नियम गणपति महोत्सव, विसर्जन पर भी लागू होना चाहिए.

गणपति विसर्जन के दौरान हुई एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा, जब हिंदू समाज खुशी मनाता है, तो आपके दर्द क्यों होता है?

क्‍या कभी हिन्दू की ओर से पथराव होते देखा है: नितेश राणे

उन्होंने कहा गणपति विसर्जन कार्यक्रम होता है तो पथराव होता है. क्या किसी मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रम के दौरान हिन्दू की ओर से पथराव होते देखा है? लेकिन, इन लोगों ने गणपति विसर्जन के दौरान पथराव किया. यह सहन नहीं किया जा सकता है.

विधायक नितेश राणे अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं

मुस्लिमों से नफरत नहीं, तिरंगे को सलामी देने वाले देशभक्त

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुर्गा पूजा का त्योहार है. अगर इस दौरान पथराव हुआ तो मैं चेतावनी देता हूं कि मुस्लिम समुदाय के द्वारा जो जुलूस निकाला जाएगा. इसमें शामिल लोग घर नहीं जा पाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘मैं मुसलमानों से नफरत नहीं करता हूं. लेकिन, अगर कोई हमें आंख दिखाएगा तो हम छोड़ेंगे नहीं. जो मुसलमान तिरंगे को सलाम करते हैं वह देशभक्त हैं. लेकिन, जिन्हें तिरंगे से परेशानी है वह देशद्रोही हैं.’

भारत हिन्दू राष्ट्र, पहले यहां हिन्दूओं का हित देखेंगे

उन्होंने कहा, ‘भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और पहले यहां हिन्दूओं का हित देखा जाएगा. अगर आप हिन्दू को गलत नजरों से देखोगे तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहो.’

बता दें कि 29 सितंबर को नागपुर एयरपोर्ट पर शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने नितेश राणे के खिलाफ नारेबाजी की थी. नितेश राणे ने कहा, इनके कार्यकर्ता अपने बंटी और बबली को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

व्रत और गांवों तक सीमित नहीं रहा बाजरा! Gen-Z शेफ्स ने ‘श्री अन्न’ को बनाया ग्लोबल स्टार, नया फूड ट्रेंड देख रह जाएंगे दंग

Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…

4 minutes ago

Karwa Chauth Chand Timing: कब निकलेगा आपके शहर में चांद! जानिए शाम की पूजा का सटीक मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…

5 minutes ago

अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…

7 minutes ago

ग्वालियर GRP के हत्थे चढ़ा शातिर ट्रेन चोर! पास से मिले 8.26 लाख के 34 बैग, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…

28 minutes ago

‘दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…’, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान ने लिए मजे, VIDEO वायरल

Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…

38 minutes ago

हरियाणा में बाजरा खरीद घोटाला: गड़बड़ी मिलने पर 5 अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड, गायब मिला हजारों क्विंटल बाजरा

हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…

43 minutes ago