Categories: देश

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अमित शाह ने जताई आपत्ति, बोले- ‘पीएम मोदी को बेवजह अपने स्वास्थ्य में घसीट रहे हैं’

Amit Shah Reply to Mallikarjun Kharge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिए बयान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटिया और शर्मनाक बताया है. अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कल (29 सितंबर) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज्यादा घटिया और शर्मनाक बात कही. उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए बेवजह पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य मामले में घसीटा और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे.

पीएम मोदी प्रार्थना करते हैं वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें

शाह ने आगे कहा, इससे पता चलता है कि इन कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है कि वे हर समय उनके बारे में सोचते रहते हैं. जहां तक खड़गे के स्वास्थ्य की बात है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें. वे अनेक वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखें.

चुनावी सभा में बिगड़ी थी खड़गे की तबीयत

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 29 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई. खड़गे ने कहा, मैं 83 साल का हूं, लेकिन तब तक जिंदा रहूंगा जब तक हम मोदी को हटा नहीं देते हैं.

खड़गे का पीएम मोदी पर कटाक्ष

इसके बाद उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. खड़गे ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे है. असलियत ये है कि पिछले 10 सालों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया है. जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं. अभी बेरोज़गारी के आंकड़े आए हैं. 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी की देन है.

उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए आगे लिखा, मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, सिर्फ भाषण देना, फोटो खिंचाना और फीता काटना है. जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में 65 प्रतिशत पद खाली है. यहां की नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही है. एम्स जम्मू में भी जम्मू के लोगों को नौकरियां नहीं मिलीं. ये जानकारी मुझे मिली है.

आईएएनएस

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

6 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

17 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

25 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

26 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

27 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

34 minutes ago