देश

गरियाबंद में प्रशासन का ‘हंटर’: बोतल में पेट्रोल मिला तो खैर नहीं, गैस सिलेंडर के लिए भी बदले नियम!

रिपोर्ट-लोकेश्वर सिन्हा


गरियाबंद जिले में इन दिनों जरूरी चीजों की सप्लाई को लेकर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. गैस सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर मचे घमासान के बीच प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी हाल में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होनी चाहिए. खासकर अस्पतालों और हॉस्टलों जैसे संवेदनशील जगहों पर गैस सप्लाई में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन का यह कदम उन लोगों के लिए चेतावनी है जो इस संकट की घड़ी में मुनाफाखोरी की फिराक में हैं.

गैस सिलेंडर के लिए अब ‘ओटीपी’ का पहरा

अगर आप सोच रहे हैं कि पुराने तरीके से फोन करके या सीधे एजेंसी जाकर सिलेंडर उठा लेंगे, तो अब ऐसा नहीं होगा. कलेक्टर ने आदेश दिया है कि अब गैस का वितरण पूरी तरह ‘ओटीपी’ (OTP) आधारित होगा. यानी जब आप ऑनलाइन बुकिंग करेंगे, तभी आपको रिफिल सिलेंडर मिलेगा.

बुकिंग का समय: गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि अब 25 दिन तय कर दी गई है.

हिसाब-किताब: सभी गैस एजेंसियों को हर दिन की आवक (कितना माल आया) और वितरण (कितना बांटा गया) की लिखित जानकारी प्रशासन को देनी होगी.

डिस्प्ले बोर्ड: एजेंसियों को अपने बाहर बड़े अक्षरों में रिफिल मिलने की पूरी प्रक्रिया लिखनी होगी ताकि आम आदमी को इधर-उधर न भटकना पड़े.

बोतल और ड्रम में तेल लेने वालों पर ‘ब्रेक’

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के हालातों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल को लेकर भी गरियाबंद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं. अक्सर देखा जाता है कि संकट की खबरों के बीच लोग डिब्बों और बोतलों में पेट्रोल भरकर घर में जमा करने लगते हैं, जिससे कृत्रिम किल्लत पैदा हो जाती है.

अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बोतल, कंटेनर या ड्रम में तेल नहीं देगा. पेट्रोल-डीजल सिर्फ और सिर्फ वाहनों की टंकी में ही डाला जाएगा. अगर कोई पंप संचालक चोरी-छिपे डिब्बों में तेल बेचते पकड़ा गया, तो उस पर ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955’ के तहत ऐसी कानूनी कार्रवाई होगी कि दोबारा ऐसी गलती की हिम्मत नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: मरने के बाद भी आराम नहीं..! मिर्जापुर की मोर्चरी में चूहों ने कुतर डाला जवान युवक का शव, लापरवाही से मचा हड़कंप

अफवाहों से बचें, सप्लाई सामान्य है!

कलेक्टर उइके ने जिले की जनता से एक खास अपील भी की है. उन्होंने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे आम नागरिकों के साथ सहयोग करें और सप्लाई को सुचारू रखें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

26 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

26 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

27 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

36 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

36 minutes ago