देश

UP News: वैलेंटाइन-डे की जगह मनेगा गौमाता सम्मान दिवस, होलिका दहन में करें उपलों का उपयोग, बोले- मंत्री धरमपाल सिंह

UP Political News: अब उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे की जगह गौमाता दिवस मनाया जाएगा. इसके लिए बकायदा आदेश जारी किया गया है. पशुपालन मंत्री धरमपाल सिंह ने कहा है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे के बजाय ‘गौमाता सम्मान दिवस’ मनाया जाए. इस सम्बंध में भारतीय पशु अनुसंधान कल्याण बोर्ड द्वारा जारी आदेश का समर्थन भी मंत्री ने किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के पशुपालन मंत्री धरमपाल सिंह ने 14 फरवरी को गौमाता सम्मान दिवस मनाने को लेकर जारी आदेश का समर्थन करते हुए कहा कि, ऐसा इसलिये किया गया है, क्योंकि गायें हमारे लिए सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि गायें आर्थिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि शून्य बजट खेती का आधार गोबर और गौमूत्र है.

मंत्री ने कहा कि किसी पशुपालक को दूध दुहकर गायों को छुट्टा नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि गाय के दूध के अलावा गोबर और गौमूत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जहां गौमूत्र खेत के कीटों को नष्ट करता है, वहीं गोबर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देता है और यह पर्यावरण अनुकूल रखता है.

बता दें कि गुरुवार को संभल पहुंचे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गेस्ट हाउस मं मीडिया से बात की और कहा कि गाय के मूत्र में मां गंगा बसती हैं और गोबर में लक्ष्मी का वास होता है. आगे कहा है कि राष्ट्र की माता और भाग्य विधाता गाय ही हैं. जो लोग गाय को पालते हैं उनके पास धन संपदा होती है. इसी के साथ उन्होंने जारी अपने आदेश में कहा कि, लोग 14 फरवरी को गाय जहां मिले उसे प्रणाम करें और कुछ न कुछ खिलाएं. जिससे गाय की सेवा हो सके.

दो रुपए प्रति किलोग्राम खरीदा जाएगा गोबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मौके पर उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने की तैयारी है. गो-पालन के लिए योजना सरकार चला रही है. कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए पशुधन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की बी पार्टी (यानी दूसरी पार्टी) है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं. तभी अंग्रेजों का राज खत्म होगा. इसलिए अब कांग्रेस भाजपा की सरकार पर आरोप लगाती है, जबकि भाजपा सरकार देश और जनता के हित में काम कर रही है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, किसानों के हित में काफी काम किया जा रहा है. मोटे अनाज को लेकर भी प्रधानमंत्री चर्चा कर चुके हैं. एक हेक्टेयर बाजरे की फसल पर दस हजार का अनुदान मिल रहा है. वक्फ संपत्तियों पर कब्जे को लेकर पशुधन मंत्री ने कहा कि जहां कब्जे हैं उनको खाली कराने के लिए नोटिस दिए जाएंगे और कब्जे नहीं हटाए तो बुल्डोजर चलाया जाएगा. वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-  UPGIS 2023: आज से लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, कई दिग्गज उद्योगपति रहेंगे मौजूद

होलिका दहन में करें उपलों का उपयोग

मार्च नजदीक है और हिंदू समाज के बड़े त्योहारों में से एक होली भी आने वाली है. इसक लेकर मंत्री ने हिंदू समाज से अपील की है कि होलिका दहन में गोबर से बने उपलों का उपयोग करें. ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है. इसी के साथ उन्होंने गौशालाओं का निर्माण करने के लिए गाय के गोबर के साथ बायोगैस संयंत्र लगाने की भी अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago