ब्रेकिंग न्यूज़

नीरव मोदी के रिश्तेदार मयंक मेहता के खिलाफ दायर सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए फिर से हाईकोर्ट भेजा

पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी व भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के रिश्तेदार मयंक मेहता के खिलाफ दायर सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई द्वारा याचिका को मामले को सुनवाई के लिए फिर से हाईकोर्ट भेज दिया है। हाइकोर्ट इस पर नये सिरे से सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मयंक मेहता को तीन माह के लिए हांगकॉन्ग जाने की इजाजत दी गई है। सीजेआई ने आदेश में आगे कहा कि हमने सितंबर, 2022 में सीबीआई की याचिका पर नोटिस जारी किया था। इस दौरान मंयक ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि वह भारत छोड़कर नहीं जाएगा। अदालत ने सीबीआई के समक्ष विभिन्न दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था। लेकिन सिंगापुर के बैंक का स्टेटमेंट नहीं दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने मयंक से दोबारा सिंगापुर के बैंक से संपर्क कर स्टेटमेंट मंगाने को कहा था। मयंक बाद में ईडी के अप्रूवर बनने को तैयार हो गए। हालांकि सीबीआई ने बैंक स्टेटमेंट की मांग की है। नीरव मोदी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपी है। यह याचिका सीबीआई ने बैंकिंग सिक्युरिटीज फ्रॉड ब्रांच, मुंबई की ओर से दायर की गई थी। बतादें कि बंबई हाइकोर्ट के 23 अगस्त 2022 के उस आदेश चुनौती दी गई थी, जिसके तहत मेहता को हॉंगकॉंग की यात्रा करने और तीन महीने वहां ठहरने की अनुमति दी गई थी। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि पीएनबी धोखाधड़ी मामले में हेराफेरी की गई राशि की एक बड़ी मात्रा मेहता को प्राप्त हुई थी और उसने उसे अपने तथा अपनी पत्नी के विदेश स्थित बैंक खातों में भेज दिया था। मेहता एक ब्रिटिश नागरिक है, जो अपने परिवार के साथ हांगकांग में रहता है। वह मुंबई की एक अदालत में पेश होने के लिए 8 सितंबर 2021 को भारत आया था।

Dimple Yadav

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

7 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

44 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

53 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

55 minutes ago