Bharat Express DD Free Dish

Rising North East Investors Summit: पीएम मोदी ने समिट का किया उद्घाटन, बोले- नॉर्थ-ईस्ट यानी कि एनर्जी का पावर हाउस है

पीएम मोदी ने समिट में शामिल हुए उद्योगपतियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप के सहयोग से नॉर्थ-ईस्ट में निवेश हुआ है.

PM Modi

पीएम मोदी.

दिल्ली के भारत मंडपम में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इनवेस्टर्स समिट का आज आगाज हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने समिट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने समिट में शामिल हुए उद्योगपतियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप के सहयोग से नॉर्थ-ईस्ट में निवेश हुआ है. पूर्वोत्तर को एक उभरते हुए क्षेत्र के रूप में प्रस्तुत करना हमारी जिम्मेदारी है.

PM Modi के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा, आज जब मैं Rising North East Investors Summit के इस भव्य मंच पर हूं, तो मन में गर्व है, आत्मीयता है, अपनापन है और सबसे बड़ी बात है कि भविष्य को लेकर अपार विश्वास है.

पीएम (PM Modi) ने कहा, अभी कुछ ही महीने पहले यहां भारत मंडपम में हमने अष्टलक्ष्मी महोत्सव मनाया था. आज हम यहां North East में Investment का उत्सव मना रहे हैं. यहां इतनी बड़ी संख्या में Industry Leaders आए हैं. ये दिखाता है कि North East को लेकर सभी में उत्साह है, उमंग है और नए-नए सपनें हैं.

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आगे कहा, भारत को दुनिया का सबसे diverse nation कहा जाता है। हमारा नॉर्थ-ईस्ट इस विविधताओं से भरे देश का सबसे diverse हिस्सा है. Trade से Tradition तक, Textile से Tourism तक North East की Diversity उसकी बहुत बड़ी ताकत है.

पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरुरी है. पूर्वोत्तर पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है. हमारे लिए EAST का मतलब है – Empower, Act, Strengthen and Transform. पूर्वी भारत के लिए यही हमारी सरकार की नीति है. 700 से ज्यादा बार हमारे केंद्र सरकार के मंत्री Northeast गए हैं। उन्होंने उस मिट्टी को महसूस किया, लोगों की आंखों में उम्मीद देखी और उस भरोसे को विकास की नीति में बदला.

पिछले 11 वर्षों में जो परिवर्तन पूर्वोत्तर में आया है, वो केवल आंकड़ों की बात नहीं है. वो जमीन पर महसूस होने वाला बदलाव है. हमने Northeast के साथ केवल योजनाओं के माध्यम से रिश्ता नहीं जोड़ा, हमने दिल से रिश्ता बनाया है.”

यह भी पढ़ें- “न्याय और शक्ति का नया पर्याय बन गया है सिंदूर”, UAE में प्रवासी भारतीयों से बोलीं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को सिर्फ ईंट और सीमेंट से नहीं देखा, हमने उसे इमोशनल कनेक्ट का माध्यम बनाया है. हम Look East से आगे बढ़कर Act East के मंत्र पर चले. एक समय था, जब पूर्वोत्तर को सिर्फ Frontier Region कहा जाता था. आज ये ग्रोथ का Front-Runner बन रहा है. पूर्वोत्तर के तो कल्चर में ही म्यूजिक है, डांस है, सेलिब्रेशन है. इसलिए ग्लोबल कॉन्फ्रेंस हो, कॉन्सर्ट हो या फिर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी पूर्वोत्तर बेहतरीन जगह है.

एक तरह से नॉर्थ-ईस्ट टूरिज्म के लिए एक पूरा पैकैज है. अब पूर्वोत्तर में विकास का लाभ कोने-कोने तक पहुंच रहा है, तो इसका भी सकारात्मक असर पर्यटन पर पड़ रहा है. वहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हुई है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest