देश

IIT खड़गपुर में गौतम अदाणी का संदेश, छात्रों से कहा – वेतन से अधिक विरासत को महत्व दें

Gautam Adani At IIT Kharagpur: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को IIT खड़गपुर में छात्रों से कहा कि वह वेतन की अपेक्षा विरासत वाले जीवन को अधिक महत्व दें.

IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि आज युवा भारतीयों के सामने दो विकल्प हैं. पहला -विदेश में सुरक्षित नौकरियों के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शामिल हों या भारत में रहकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करें जो 2050 तक 25 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता हो.

‘एक ट्रेन सैलरी तक, दूसरी विरासत तक’- अदाणी

उन्होंने 16 साल की उम्र में अहमदाबाद छोड़कर भविष्य बनाने के लिए मुंबई जाने के फैसले को याद करते हुए रहा, “एक ट्रेन आपको सैलरी तक ले जाती है, दूसरी विरासत तक और केवल यही ट्रेन है, जो आपको भारत के निर्माण का गौरव दिला सकती है.”

गौतम अदाणी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए कहा कि 21वीं सदी में सच्ची आजादी सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, रक्षा प्रणालियों और डेटा संप्रभुता में आत्मनिर्भरता से ही आएगी. अदाणी समूह के चेयरमैन ने छात्रों को याद दिलाया कि आज तकनीकी बदलाव की गति इतिहास के किसी भी अन्य दौर से अलग है.

उन्होंने कहा, “परिवर्तन एक गुना की गति से नहीं हो रहा है. इसकी गति दस गुना या सौ गुना है और यह हजार गुना की ओर बढ़ रही है, क्योंकि एआई, एआई का निर्माण शुरू कर रहा है, एलएलएम, एलएलएम लिखना शुरू कर रहे हैं, रोबोट, रोबोट बनाना शुरू कर रहे हैं, और मशीनें,मशीनों को सिखाना शुरू कर रही हैं.”

IIT खड़गपुर के लिए ‘चेंज मेकर्स फेलोशिप’ की घोषणा

संबोधन में अरबपति उद्योगपति ने स्वीकार किया कि भारतीय कॉर्पोरेट जगत भी “इनोवेशन की कमी” के लिए जिम्मेदार है और उन्होंने उद्योग जगत से अनुसंधान एवं विकास में और अधिक निवेश करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा, “अगर हम कॉर्पोरेट जगत हाथ आगे नहीं बढ़ाएंगे, तो हम विदेशी आविष्कारों के उपयोगकर्ता ही बने रहेंगे और कभी भी आविष्कारक नहीं बन पाएंगे. यह एक ऐसा भविष्य है जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते.”

इसके अतिरिक्त, गौतम अदाणी ने अदाणी-आईआईटी प्लैटिनम जुबली चेंज मेकर्स फेलोशिप की घोषणा की. साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और एयरपोर्ट्स में “लीविंग लैबोरेट्री” की स्थापना की, जिससे आईआईटीयन वास्तविक दुनिया की चुनौतियों पर अपने विचारों का परीक्षण कर सकें.

ये भी पढ़ें: IIT खड़गपुर में गौतम अदाणी का संबोधन, कहा- ‘सुरक्षित भविष्य के लिए टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना आवश्यक’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

10 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

10 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago