Categories: देश

IIT खड़गपुर में गौतम अदाणी का संबोधन, कहा- ‘सुरक्षित भविष्य के लिए टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना आवश्यक’

Gautam Adani At IIT Kharagpur: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने सोमवार को देश से तकनीकी और आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने का आग्रह किया और कहा कि सुरक्षित भविष्य केवल सीमाओं की सुरक्षा से ज्यादा कई अन्य चीजों पर निर्भर करेगा.

आईआईटी खड़गपुर में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अरबपति उद्योगपति ने कहा कि आज असली लड़ाई टेक्नोलॉजी में नेतृत्व हासिल करने की है, न कि वैश्विक दौड़ में कम लागत वाले प्रतिभागी बने रहने की.

गौतम अदाणी ने संबोधन में कहा, “देश में 90 प्रतिशत सेमीकंडक्टर्स का आयात किया जाता है. एक बड़ा बदलाव या प्रतिबंध पूरे देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को फ्रीज कर सकता है. वहीं, हम अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करते हैं. एक छोटा भू-राजनीतिक घटनाक्रम देश की वृद्धि दर को प्रभावित कर सकता है.”

आत्मनिर्भरता को नई स्वतंत्रता की लड़ाई बताया

अदाणी समूह के चेयरमैन ने आगे कहा, “जब हमारा डेटा भारत की सीमाओं को पार करता है, तो इस डेटा का हर हिस्सा विदेशी एल्गोरिदम के लिए कच्चा माल बन जाता है, विदेशों में वेल्थ क्रिएट करता है और विदेशी प्रभुत्व को मजबूत करता है.

वहीं, सैन्य निर्भरता के मामले में, हमारी कई महत्वपूर्ण प्रणालियां आयातित हैं, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को अन्य देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और आपूर्ति श्रृंखलाओं से बांधती हैं. अगर हमें वास्तव में स्वतंत्र होना है. हमें अब आत्मनिर्भरता की स्वतंत्रता के लिए लड़ना होगा.”

रोबोटिक्स और AI इंडस्ट्री को नया रूप

वैश्विक स्तर पर तेजी से हो रहे बदलावों पर गौतम अदाणी ने कहा कि वर्तमान में चल रही तकनीकी क्रांति पहले कभी नहीं देखी गई है. रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री को नया रूप दे रहे हैं, ऐसे में उन्होंने चेतावनी दी कि लागत लाभ रातोंरात गायब हो सकते हैं, जिससे भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता खतरे में पड़ सकती है.

गौतम अदाणी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ने इस पैमाने की इंडस्ट्रियल और इंटेलिजेंस क्रांति पहले कभी नहीं देखी. उन्होंने मौजूदा समय को भारत का ‘दूसरा स्वतंत्रता संग्राम’ बताया, जहां बदलाव में विफल रहने वाली कंपनियां और संस्थान लुप्त हो सकते हैं, जबकि बदलाव लाने वाली कंपनियां वैश्विक प्रभुत्व हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Adani One और ICICI Bank लाए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में क्रांति, जानें- क्‍या सुविधाएं आपको मिल सकती हैं

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

21 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

23 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

41 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago