देश

Gautam Adani: भारत आज से 20 से 30 साल बाद जिस स्थिति में होगा, वह दुनिया को चकित कर देगा

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेरयमैन गौतम अडानी का जीवन जितना दिलचस्प है, उनकी बिजनेस यात्रा उतनी ही रोमांचक. आज उनकी गिनती भारत ही नहीं है, दुनिया के सबसे सफल उद्यमियों में होती है. वे इस समय एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं. दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उनका स्थान तीसरा है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति बन सकते हैं.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बिजनेस प्रैक्टिकल लाइफ के भीतर एक ही फॉर्मूला काम आता है, वह है मेहनत, मेहनत और मेहनत. और मैं देखता हूं कि मुझ में मेरी फैमिली का सपोर्ट, मेरे सीनियर्स का सपोर्ट, मेरी टीम का सपोर्ट हुए सबसे ऊपर भगवान का आशीर्वाद और उनकी कृपा मुझ पर रही है. मैं अच्छी नीयत से काम करता हूं और मैं मानता हूं कि यही वजह है कि और उसका कोई शॉर्टकट नहीं है. कोई भी सक्सेसफुल आदमी होने के लिए आप नीयत और मेहनत और बाकि आप ऊपर वाले पर छोड़ दो, वही एक फॉर्मूला है.

16 साल की उम्र में चले गए थें मुबंई

साल 1978 में 16 साल की उम्र में अपनी किस्मत आजमाने के लिए वह मुंबई चले गए. दो तीन साल के भीतर गौतम अडानी की उद्यमी यात्रा शुरू हो गई. हालांकि, उन्हें अब भी कॉलेज खत्म न करने का पछतावा है. उनका मानना है कि शुरुआती अनुभवों ने उन्हें बुद्धिमान तो बना दिया लेकिन औपचारिक शिक्षा ही ज्ञान का विस्तार करती है.

पीएम मोदी से नजदीकियों को बताया बेबुनियाद

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में समूह की सफलता के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की नजदीकी के सवाल पर कहा कि यह बेबुनियादी बात है. हम 22 राज्यों में व्यापार करते हैं. सभी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है. उन्होंने कहा, अडानी समूह लेफ्ट शासित राज्य केरल, ममता दीदी के पश्चिम बंगाल, नवीन पटनायक के ओडिशा, जगनमोहन रेड्डी और यहां तक कि केसीआर के राज्य में भी व्यापार कर रहा है. किसी भी राज्य में हमें समस्या नहीं होती. अडानी ने कहा, “मैं आपको बताना चाहूंगा कि आप प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत मदद नहीं ले सकते हैं. आप उनसे राष्ट्रीय नीतियों पर बात कर सकते हैं, लेकिन जब नीतियां बनती हैं तो वह सभी के लिए होती हैं, सिर्फ अडानी समूह के लिए नहीं. मैं बिजनेस करता हूं, राहुल गांधी पॉलिटिक्स.”

राहुल के आरोपों को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी मानता हूं- अडानी

इंटरव्यू के दौरान गौतम अडानी ने राहुल गांधी द्वारा बार-बार लगाए जा रहे आरोपों पर भी खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा, राहुल गांधी एक सम्मानित नेता हैं और वह भी देश की प्रगति चाहते हैं. उन्होंने कहा, “मैं उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी मानता हूं और इन बातों को गंभीरता से नहीं लेता.” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को एक राजनीतिक पार्टी चलानी है, उनकी विचारधारा की लड़ाई होती है. आरोप-प्रत्यारोप होते हैं. मैं एक सामान्य उद्योगपति हूं और अपना काम करता हूं, वहीं राहुल गांधी अपने हिसाब से काम करते हैं.”

देश तरक्की के रास्ते पर ऊपर जा रहा है- अडानी

अडानी ग्रुप में लगातार बढ़ती वेल्थ के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इन आंकड़ों के माया जाल में नहीं पड़ता हूं. मेरे लिए मेजर बात यह है कि मैं देश के बदलाव के लिए क्या कर सकता हूं. अब ऐसे देखने जाओ कि आंकड़ें क्यों बढ़े हैं, तो मैं देख रहा हूं कि देश तरक्की के मार्ग पर पूरा ऊपर जा रहा है. मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत की आज जो पोजीशन है, और जो आने वाले 20 से 30 सालों में पोजीशन होगी, उसे कोई भी नहीं रोक पाएगा.

बॉम्बे ने मुझे काफी चीजें सिखाईं- गौतम अडानी

उन्होंने कहा कि मैं कभी-भी आंकड़ों के पीछे नहीं भागा. मैं 15 वर्ष का था, 10वीं कक्षा पास करके फैमिली के ऐसे संयोग बने कि जब मैं पढ़ाई पूरी किए बिना, ग्रेजुएशन किए बिना मैं मुंबई के लिए निकल पड़ा. वह सफर 4 साल का रहा. उसके बाद मैं वापस अहमदाबाद आया. बॉम्बे ने मुझे काफी चीजें सिखाईं. हार्डवर्क कैसे करना है यह सिखाया और उसके बाद मेरी बिजनेस की जर्नी चालू हुई. मिडिल क्लास फैमिली थी, बिजनेस की फैमिली थी, बिजनेस में आए थे, और एक 15 साल का, 19 साल का लड़का. उसमें मेरी फैमिली के बिजनेस के अलावा मुझे कुछ करने की प्रबल इच्छा थी.

फैमिली ने मुझे काफी सपोर्ट किया- अडानी

उन्होंने कहा कि मेरी फैमिली ने मुझे काफी सपोर्ट किया और उसके बेसिस पर मैं आगे निकला. काफी मुश्किलें थीं और काफी लोग एस्टेब्लिश थे. लेकिन मैं देखता हूं कि मेरी जिंदगी में अलग-अलग टाइम में लोगों ने मुझे मेरी सफलता पाने के लिए सपोर्ट किया है. मैं यह देखता हूं कि आज मैं जो भी हूं उन लोगों की वजह से हूं.

मेरे लिए धीरूभाई आदर्श  प्रेरणा हैं- अडानी

गौतम अडानी ने दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को लेकर भी जवाब दिए. उन्होंने कहा, उनके पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई एक आदर्श हैं और हमारे लिए प्रेरणा हैं. उनके बेटे मुकेश अंबानी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. उन्होंने देश की प्रगति में बहुत योगदान दिया है. उन्होंने पेट्रोकेमिकल के अपने व्यवसाय के अलावा जियो, तकनीकी, रिटेल क्षेत्र के साथ रिलायंस को एक नई दिशा दी है. आने वाले सालों में भारत दुनिया को चकित कर देगा.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani: मैं अपने सामने के विकल्पों के बारे में नहीं सोचता- गौतम अडानी ने बताया क्या था उनकी जिंदगी का ‘टर्निंग प्वाइंट’

अडानी ने कहा, मेरे व्यापार के आंकड़े इसलिए बढ़े क्योंकि देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है. भारत आज से 20 से 30 साल बाद जिस स्थिति में होगा, वह दुनिया को चकित कर देगा. उन्होंने कहा, भारत की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

4 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

8 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

9 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

16 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

23 minutes ago