सीएम अशोक गहलोत (फोटो फाइल)
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. गहलोत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए 2020 में सरकार को गिराने की हुई कोशिश को याद किया और करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थे, उन्हें शायद पता नहीं था कि वे किसके साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
अशोक गहलोत ने अपने अंदाज में कहा कि ” मैं तीन बार इस राज्य का सीएम रह चुका हूं, मैंने तीनों कार्यकाल को पूरा किया है. ये बहुत बड़ी बात है.” सीएम गहलोत ने कहा कि “मेरी सरकार को गिराने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन वे लोग कामयाब नहीं हुए. उन्होंने सोचा होगा कि वह लोग इस साजिश में सफल हो जाएंगे, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था कि वे किसके साथ काम कर रहे हैं.”
अशोक गहलोत सरदारपुरा में चुनावी प्रचार करने के लिए पहुंचे थे.जहां उन्होंने रोड-शो और नुक्कड़ सभाएं कीं. बता दें कि 2020 में अशोक गहलोत सरकार में सचिन पायलट गुट के विधायकों ने विद्रोह कर दिया था. जिसमें सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायक शामिल थे. हालांकि बाद में आलाकमान की दखल के बाद एक महीने तक चले इस सियासी संकट पर विराम लगा. इसके बाद सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था.
इसी विद्रोह के बाद से सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी जंग कुर्सी को लेकर जारी है. दोनों नेता एकदूसरे पर सार्वजनिक मंच से हमला बोलते रहते हैं. फिलहाल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेता एकजुट होने का संदेश जरूर दे रहे हैं, लेकिन अंदरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में अशोक गहलोत ने खुद को सीएम फेस घोषित करके कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को चौंका दिया है, जबकि आलाकमान की तरफ से अभी तक ऐसा कोई भी फैसला नहीं आया है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…