ICC World Cup 2023

World Cup 2023 के बीच श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ा यह दिग्गज ऑलराउंडर, पथिराना के बाहर होने पर हुई वापसी

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. इसी बीच श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना विश्व कप के आगामी मैचों से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह पर टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम में अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की वापसी हुई है. श्रीलंका के लिए 221 एकदिवसीय मैच खेल चुके मैथ्यूज हाल ही में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हुए थे. अब वो पथिराना की जगह टीम का हिस्सा बन गये हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे पथिराना

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मैच के दौरान तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के कंधे में चोट लग गई थी. उसके बाद पथिराना ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में मैदान पर नहीं उतर पाए थे. चोट के कारण वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब उनकी जगह पर मैथ्यूज की वापसी हुई है. वहीं मैथ्यूज के साथ ही साथ दुष्मंथा चमीरा को भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.

दो मैच में काफी महंगे साबित हुए थे पथिराना

मथीशा पथिराना ने वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की ओर से शुरुआत के दो ही मैच खेले थे. पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में केला गया था और दूसरा मैच हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था. दोनों ही मैचों में पथिराना प्रभावी नहीं दिख रहे थे. दोनों ही मैच में पथिराना काफी महंगे साबित हुए थे. दोनों मैच में उन्हें एक-एक विकेट मिला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने 10 ओवर में 95 रन खर्च किए थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 10 ओवर में 59 रन दिए थे.

ये भी पढ़ें- SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हराया, महमदुल्लाह की शतकीय पारी गई बेकार

तीन वर्ल्ड कप खेल चुके हैं एंजेलो मैथ्यूज

बता दें कि 36 वर्षीय एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका के लिए अब तक तीन वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. वो अपना आखिरी वनडे इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. एशिया कप में भी उनका चयन हुआ था. मैथ्यूज श्रीलंका क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है. इससे पहले वो साल 2011, 2015 और 2019 का वर्ल्ड कप खेले हैं. 2015 के वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम की कमान उनके हाथों में थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

15 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

46 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

48 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago