सांकेतिक तस्वीर
Ghazipur Crime News: यूपी के गाजीपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव में एक मां ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित बताई जा रही है.
डिप्रेशन की शिकार महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी है. दोनों ही लड़के थे और एक की उम्र 5 साल तो दूसरे की मात्र 10 माह थी. घटना के बाद इलाके में चारों तरफ इस वारदात की चर्चा है. महिला ने अपने बेटों का गला चाकू से काटकर उनकी हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
लंबे समय से थी महिला अवसाद का शिकार
महिला के पति अजीत यादव सेना में नौकरी करते हैं और इस समय उनकी तैनाती जम्मू काश्मीर में है. गांव में बने घर मे उनके परिवार के बाकि सदस्य और उनकी पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों साथ रहती थी. महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह लंबे से डिप्रेशन में चल रही थी. इस घटना के बाद से ही इलाके में मारे गए मासूमों की चर्चा है.
क्या कहती है पुलिस
मामले में जानकारी देते हुए एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि थाने में इस बात की सूचना मिली थी कि गला रेत कर दो बच्चों की हत्या कर दी गई है. मौके पर तुरंत स्थानीय पुलिस और सभी अधिकारी पहुंचे. आरोपी महिला को लेकर एसपी ने आगे बताया कि इल मामले में परिवार के सदस्यों और महिला से बातचीत हुई है. जिससे यह लगता है कि महिला अवसाद का शिकार थी. महिला के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष दोनों जगहों के लोगों ने यह बात कही है. महिला के पति सेना में नौकरी करते हैं, अभी वे जम्मू में हैं और सूचना मिलने के बाद आ रहे हैं. परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी. इस बारे में उन्हे बता दिया गया है.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…