Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter
MI vs CSK, IPL 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने चेन्नई को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे चेन्नई ने बड़े आराम से हासिल कर लिया. सीएसके के जीत के हीरो अजिंक्य रहाणे रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली.
इस पारी के दम पर चेन्नई ने 18.1 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं गेंद से जडेजा ने मुंबई को खूब परेशान किया और 3 विकेट भी झटके.
ये भी पढ़ें: Ajinkya Rahane ने उड़ाईं मुंबई की धज्जियां, ठोकी IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी
20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 157-8
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 135-8
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 112-7
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83-5
5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 49-1
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, अरशद खान और पीयूष चावला.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋतिक शौकीन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वॉरियर.
CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह
जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…
Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके…
Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…