Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ghazipur: मां ने अपने ही दो बेटों की कर डाली गला रेतकर हत्या, लंब समय से थी डिप्रेशन का शिकार

Ghazipur: डिप्रेशन की शिकार महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है.

katak

सांकेतिक तस्वीर

Ghazipur Crime News: यूपी के गाजीपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव में एक मां ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित बताई जा रही है.

गला रेत कर अपने ही बेटों को मार डाला

डिप्रेशन की शिकार महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी है. दोनों ही लड़के थे और एक की उम्र 5 साल तो दूसरे की मात्र 10 माह थी. घटना के बाद इलाके में चारों तरफ इस वारदात की चर्चा है. महिला ने अपने बेटों का गला चाकू से काटकर उनकी हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

लंबे समय से थी महिला अवसाद का शिकार

महिला के पति अजीत यादव सेना में नौकरी करते हैं और इस समय उनकी तैनाती जम्मू काश्मीर में है. गांव में बने घर मे उनके परिवार के बाकि सदस्य और उनकी पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों साथ रहती थी. महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह लंबे से डिप्रेशन में चल रही थी. इस घटना के बाद से ही इलाके में मारे गए मासूमों की चर्चा है.

इसे भी पढ़ें: “अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं”, राहुल गांधी ने फिर BJP से पूछा सवाल, कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं के लिए कहा- सच्चाई छुपाते हैं इसलिए…

क्या कहती है पुलिस

मामले में जानकारी देते हुए एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि थाने में इस बात की सूचना मिली थी कि गला रेत कर दो बच्चों की हत्या कर दी गई है. मौके पर तुरंत स्थानीय पुलिस और सभी अधिकारी पहुंचे. आरोपी महिला को लेकर एसपी ने आगे बताया कि इल मामले में परिवार के सदस्यों और महिला से बातचीत हुई है. जिससे यह लगता है कि महिला अवसाद का शिकार थी. महिला के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष दोनों जगहों के लोगों ने यह बात कही है. महिला के पति सेना में नौकरी करते हैं, अभी वे जम्मू में हैं और सूचना मिलने के बाद आ रहे हैं. परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी. इस बारे में उन्हे बता दिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital