होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सासाराम में इंटरनेट सेवा बहाल
Sasaram Violence: बिहार के रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम में रामनवमी पर शोभायात्रा और जुलूसों के दौरान हुई हिंसा को लेकर इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है. यहां पर 31 मार्च से प्रशासन ने इंटरनेट की सेवा ठप कर दी थी. करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय के बाद यहां लोगों को राहत की सांस लेने का मौका मिल पाया है. इतने समय से इंटरनेट ठप पड़ जाने के चलते लोगों को कई जरूरी काम करने में दिक्कत आ रही थी.
हालांकि प्रशासन ने अब नेट तो चालू कर दिया लेकिन अब उसके लिए अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है. क्योंकि अब सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखना होगा, जिससे किसी भी तरह की हिंसा को हवा नहीं दी जा सके.
सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद से छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में काफी दिक्कत हो रही थी. इसके साथ ही इलाके में कारोबार और बैंकिंग सेवा भी बुरी से प्रभावित हुआ. कारोबारियों को व्यवसाय करने में काफी दिक्कतें हो रही थी. लिहाजा, शनिवार से इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद समाज के सभी वर्गों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. हालांकि इंटरनेट सेवा बहाल होने के साथ ही प्रशासन और सतर्क हो गया है. सोशल साइट पर नजर रख रही है, जिससे भड़काऊ पोस्टों के जरिए फिर से हिंसा को हवा न मिल जाए. इसके साथ ही बिहारशरीफ समेत सासाराम के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की गस्ती बढ़ा दी गई है.
जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी. ऐसे लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा. वहीं, पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…