देश

UP Politics: “सपा घोसी में जिन दलालों को पैसा-गाड़ी देकर घुमा रही थी….रामगोपाल यादव चुनाव बाद उन्हें लात मारकर भगायेंगे”, अरुण राजभर का बड़ा हमला

Ghosi Bypoll -2023: यूपी में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जमकर बयानबाजी जारी है. सभी राजनीतिक दल अपना-अपना समीकरण ठीक करने में लगे हैं. वहीं इसके पहले घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और जमकर एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं. हाल ही में सपा गठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ आए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे व राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अरुण राजभर लगातार अखिलेश यादव के साथ ही सपा पर निशाना साध रहे हैं. ताजा बयान में उन्होंने घोसी में होने वाले चुनाव को लेकर सपा पर जमकर हमला बोला है और सपा नेता रामगोपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

अरुण राजभर ने ट्विटर (एक्स) पर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “सपा ने घोसी में जिन दलालों को पैसा झंडा,टोपी गाड़ी देकर घुमा रही थी अब वह लोग सीधे सपा के लिए वोट मांगेंगे. प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव उनको लात मारकर चुनाव बाद भगायेंगे.” एनडीए में शामिल होने के बाद से ओपी राजभर व अरुण राजभर सपा पर हमलावर रहे हैं. ओपी राजभर यूपी सरकार में जल्द ही शामिल होने का दावा भी कर चुके हैं. हालांकि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इससे पहले घोसी सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा ओपी राजभर का टेस्ट ले रही है और यहां पास होने के बाद ही भाजपा आगे फैसला करेगी.

ये भी पढ़ें –Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव को लेकर मायावती ने दिए ये संकेत, अब इस सीट पर भाजपा या सपा…किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 5 सितम्बर को मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा. यहां पर भाजपा और सपा के बीच ही लड़ाई मानी जा रही है. माना जा रहा है कि अगर बसपा यहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारती है तो इन दो दलों के बीच कांटे की लड़ाई होगी, जो कि काफी दिलचस्प होगी. यहां पर भाजपा की ओर से दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है, जो कि हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago