वाराणसी में 'घोस्ट वीडियो' से दहशत
वाराणसी – वाराणसी में एक अजब मामला सामने आया है. जहां छतों पर सफेद कपड़े पहने ‘भूत’ के चलने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में खलबली मच गई है. पुलिस ने भेलूपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. भेलूपुर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक रमाकांत दुबे ने बताया, “लोगों में डर है. उनकी शिकायत पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और इलाके में गश्त तेज कर दी है.”
अफरा-तफरी की शुरुआत कुछ दिन पहले तब हुई, जब बड़ी गाबी इलाके में स्थित कॉलोनी का एक वीडियो वाट्सएप पर वायरल हुआ, जिसमें एक परछाई टहलती नजर आ रही थी. बाद में इस तरह के तीन और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिससे हड़कंप मच गया. कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि वीडियो असली लग रहा था, जबकि अधिकांश लोगों ने इसे नकली वीडियो पाया.
स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने बताया”यह एक नकली वीडियो लगता है, लेकिन स्थानीय लोगों में बहुत डर है, इसलिए हमने सच्चाई का खुलासा करने के लिए मामले की जांच के लिए पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया.”इस बीच डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि वाराणसी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और उनसे इस तरह के वायरल वीडियो को फॉरवर्ड न करने को कहा है.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…