देश

2024 के लिए पीएम पद खाली नहीं- नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज

Giriraj Singh: दिल्ली में विपक्षी दलों के जमावड़े के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है. एक तरफ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं. दूसरी तरफ, विपक्ष की इस लामबंदी पर बीजेपी भी नजरें जमाए हुए है और इसको लेकर बीजेपी नेता नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं. नीतीश की विपक्ष के नेताओं से हालिया मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि 2024 के लिए प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है.

पटना में आयोजित एक रोजगार मेले के अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है. लेकिन, लोगों को पता होना चाहिए कि 2024 के लिए प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है. उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है. रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है.’’

गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री रोजगार पैदा करने और देश को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. नीतीश का नाम लिये बगैर गिरिराज ने कटाक्ष करते हुये कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग रोजगार देने के बारे में सोच भी नहीं सकते.’’ वहीं इस रोजगार मेले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया और विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित करीब 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए.

ये भी पढ़ें: असद एनकाउंटर: UP STF को 51000 रु का इनाम देंगे महंत राजू दास, अपराधियों से कहा- या तो शांत हो जाओ या प्रदेश छोड़ दो

नीतीश की विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

इसके पहले, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी, बाद में दोनों नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी है, जिसके बाद एक बार फिर बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

15 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

40 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

52 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago