देश

अमेरिका में RSS को लेकर राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, कहा- कोई देशद्रोही आरएसएस को नहीं जान सकता

Giriraj Singh Vs Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के अमेरिका में आरएसएस को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. गिरिराज सिंह ने कहा- ”अगर संभव हो तो वे (राहुल गांधी) अपनी दादी से जाकर पूछ लें कि 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई में आरएसएस की क्या भूमिका रही थी?” इसके अलावा गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि आरएसएस को जानने के लिए राहुल गांधी को कई जन्म लेने पड़ेंगे. कोई देशद्रोही आरएसएस को नहीं जान सकता.

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि जो विदेशों में जाकर देश की निंदा करे वो आरएसएस को नहीं जान सकता. गिरिराज सिंह ने कहा कि लगता है राहुल गांधी भारत को बदनाम करने के लिए ही विदेश जाते हैं. सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं बार-बार कह रहा हूं कि राहुल गांधी इस जन्म में आरएसएस को नहीं समझ पाएंगे, क्योंकि यह संगठन भारतीय संस्कार और संस्कृति से पैदा हुआ है”

राहुल गांधी ने अमेरिका में क्या कहा

बता दें कि राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका दौरे पर हैं. संसद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का ये पहला अमेरिकी दौरा है. उन्होंने सोमवार 9 सितंबर को टेक्सास में दो कार्यक्रमों की शिकरत की. राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाक़ात की और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक कार्यक्रम में अपनी बातें रखीं.

कार्यक्रम के दौरान आरएसएस को लेकर राहुल गांधी ने कहा- ”आरएसएस मानता है कि भारत ‘एक विचार’ है, जबकि हम मानते हैं कि भारत ‘कई विचारों’ से बना है. हम अमेरिका की तरह मानते हैं कि हर किसी को सपने देखने का अधिकार है, सबको भागीदारी का मौक़ा मिलना चाहिए और यही लड़ाई है.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

4 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago