देश

सोने ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई, कीमत पहली बार 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंची

सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी तेजी देखी गई है और इस कारण से सोना फिर नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,438 रुपए बढ़कर 1,09,475 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,08,037 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,00,279 रुपए हो गई है, जो कि पहले 98,962 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 82,106 रुपए हो गया है, जो कि पहले 81,028 रुपए प्रति 10 ग्राम था. आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई. हालांकि, यह एक दायरे में ही थी. चांदी की कीमत 357 रुपए बढ़कर 1,24,770 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,24,413 रुपए प्रति किलो थी.

एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.75 प्रतिशत बढ़कर 1,09,334 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1,25,720 रुपए थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में मिलाजुला कारोबार हुआ. कॉमैक्स पर सोने की कीमत करीब 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,690.92 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.23 प्रतिशत कम होकर 41.811 डॉलर प्रति औंस पर था.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना कॉमैक्स पर 0.50 प्रतिशत और एमसीएक्स पर 0.69 प्रतिशत बढ़ा है. रैली अब ओवरबॉट जोन में चली गई है. आने वाले समय में यूएस से आने वाले डेटा जैसे सीपीआई अहम भूमिका कीमतें तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. सोने की लिए रुकावट का स्तर 1.10 लाख रुपए और सपोर्ट 1.08 लाख रुपए पर है.

ये भी पढ़े: Indian Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में उछाल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

12 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

23 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

42 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago