देश

करोड़ों का सोना और एक रहस्यमयी गुड़िया! Ex-बैंक मैनेजर ने क्यों अपने ही बैंक को बनाया निशाना, जानें इसके पीछे की मिस्ट्री

आपने चोर को बैंक में चोरी करते हुए तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी चोर को चोरी करते हुए वहां एक गुड़िया छोड़ते हुए देखा है? जी हां ऐसा ही एक अनोखा और रहस्यमयी मामला कर्नाटक के कैनरा बैंक से सामने आया है जहां 53 करोड़ का सोना चोरी हो गया. बता दें कि जिस लॉकर रूम से चोरो ने सोना चोरी किया था वहां जाते-जाते वो एक गुड़िया छोड़ गए. इस सनसनीखेज वारदात को तीन चोरों ने मिलकर अंजाम दिया. ये एक ऐसी चोरी है जो देश में हुई अबतक की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की मिस्ट्री?

आखिर चोर क्यों छोड़ कर जाएगा गुड़िया?

इस अनोखी चोरी के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि एक बैंक जिसके लॉकर से करीब 53 करोड़ रुपए का गोल्ड चुरा लिया गया है उस बैंक के अंदर कोई चोर एक गुड़िया क्यों छोड़ कर जाएगा? आपको बता दें कि चोर सिर्फ गुड़िया को रखकर नहीं गए बल्कि रखने से पहले उस गुड़िया का श्रंगार करके गए थे. जिसमें सिंदूर, हल्दी औप पता नहीं किन-किन चीजों से उस उनोखी गुड़िया का श्रंगार किया गया था.

बैंक के लॉकर से करीब 53 करोड़ का सोना हुआ चोरी

कर्नाटक के कैनरा बैंक की एक ब्रांच में 25 मई को एक चोरी होती है. लेकिन जब चोरी का सच बाहर आता है तो बैंक के साथ-साथ इलाके की पुलिस भी चौंक उठकी है. क्योंकि बैंक में ये चोरी कोई छोटी मोटी चोरी नहीं थी बल्कि बैंक के एक लॉकर से करीब 53 करोड़ रुपये का सोना चोरी हुआ था. हैरान की बात ये थी कि इसी बैंक के कई और लॉकर में भी काफी सोना रखा था लेकिन जिस लॉकर को चोरों ने तोड़ा उसमें सबसे ज्यादा सोना रखा हुआ था.

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने देखी थीं कई फिल्में-वेब सीरीज

बता दें कि बैंक में चोरी से पहले तीनों ने मिलकर बैंक चोरी पर बनी अनगिनत फिल्में और वेब सीरीज देखी. इन सीरीज और फिल्मों से उन्होंने बहुत सारे आइडिया लिए. 23 मई को बैंक में चोरी करने का आइडिया भी इन्होंने ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज से लिया था. असल मे 23 मई को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL का मैच होना था. इन्हें पता था कि मैच जीतने के बाद आरसीबी के सपोर्टर जश्न में डूबे होंगे और उसी जश्न का फायदा उठाकर ये लोग उसी रात बैंक पर हाथ साफ कर देंगे. लेकिन बदकिस्मती से 23 मई का मैच आरसीबी हार गई. उदास फैन अब जश्न कहां मनाते. लिहाजा, तीनों ने 23 मई की चोरी का प्लान टाल दिया. अब चोरी के लिए नई तारीख तय की गई 25 मई.

पुलिस ने ऐसे किया सोने की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा

चोरी हुए सोने की कीमत जब पुलिस को पता चली तो चोरों को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. 8-8 अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई गई. हर टीम के हिस्से अलग अलग काम बांटे गए. एक टीम को सीसीटीवी कैमरा खंगालने की जिम्मेदारी दी गई. तो दूसरी टीम बैंक स्टाफ की लिस्ट खंगालने में जुट गई. तीसरी टीम हाल के समय में बैंक में हुई चोरों की कुंडली खंगालने में जुट गई. इस बीच उन्हें आसपास के सीसीटीवी कैमरों में बैंक के बाहर एक कार दिखाई दी जो चोरी से कुछ घंटे पहले ये बैंक के आसपास ही मंडरा रही थी. पुलिस ने जब इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किया तो पता चला कि ये कार विजय कुमार मिरियाला के नाम पर रजिस्टर्ड थी.

लिहाजा पुलिस ने विजय कुमार को उठाकर पूछताछ करने का फैसला किया जरा सी मेहनत लगी और विजय कुमार ने देश में अब तक हुई सोने की इस सबसे बड़ी चोरी में से एक की पूरी कहानी उगलनी शुरू कर दी. कहानी के साथ-साथ उसने कुछ सोने का सुराग भी दिया और अपने दो और साथियों के नाम भी उगल दिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

17 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

35 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

35 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago