लीगल

गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान बीयर पी रहा था वकील, कोर्ट ने दे दिए अवमानना की कार्यवाही करने के निर्देश

गुजरात हाईकोर्ट के सीनियर वकील ने सुनवाई के दौरान कुछ ऐसी हरकत कर दी. जिसके बाद अब हाईकोर्ट उस वकील के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी है.

दरअसल, जस्टिस संदीप भट्ट की कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान सीनियर वकील बीयर के मग से ड्रिंक करता नजर आया. इसके अलावा वकील फोन पर किसी से बात करता भी दिखा. एक सीनियर वकील के द्वारा की गई इस हरकत का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद कोर्ट ने इसपर संज्ञान लिया है.

सीनियर वकील की इस हरकत से कोर्ट नाराज

एक सीनियर वकील की इस हरकत से कोर्ट काफी नाराज है. जस्टिस ए एस सुपेहिया और जस्टिस आर टी वच्छानी की बेंच ने वकील के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि एक सीनियर वकील का ऐसा आचरण अपमानजनक के साथ भयावह है.

ये भी पढ़ें- Raja Bhaiya: राजा भैया की पत्नी ने देर रात जमकर काटा हंगामा, बहन ने बुला ली पुलिस, कहा- प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर करती हैं विवाद

संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचा

कोर्ट ने कहा कि कार्यवाही के दौरान एक सीनियर वकील के द्वारा की गई इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी, जो की संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.

इस मामले की अनदेखी करना होगा विनाशकारी

कोर्ट ने ये भी कहा कि एक सीनियर वकील को युवा वकील अपना रोड मॉडल मानते हैं, लेकिन इस वकील के द्वारा की गई ये अभद्र हरकत संस्था की गरिमा को चोट पहुंचाती है. इसकी अनदेखी करना विनाशकारी होगा.

नियम 5(जे) का हुआ उल्लंघन

कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ वकील ने गुजरात हाईकोर्ट के नियम 5(जे) का उल्लंघन किया है. इस नियम में कोर्ट की कार्यवाही में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों को अनुशासन और शिष्टाचार बनाकर रखना होता है. जिसका इस वकील ने उल्लंघन किया है.

इस मामले में कोर्ट ने रजिस्ट्री को रिपोर्ट तैयार करने और अगली सुनवाई पर उसे कोर्ट में पेश करने के लिए आदेश दिया है. वहीं रजिस्ट्री को वीडियो सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

7 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

8 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

23 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

36 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago