बीजेपी सांसद मनोज तिवारी.
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की योजना के संबंध में बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि महिलाओं के खाते में पैसे डालने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी.
मनोज तिवारी ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है, और इस योजना से लाखों गरीब महिलाओं को फायदा होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर इस योजना के तहत चयनित महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे.
भाजपा सांसद ने कहा कि विधानसभा के विस्तारित सत्र का लाभ आम जनता को मिलेगा. हम चाहते हैं कि विपक्ष इसमें सहयोग करे, ताकि यह योजना सही तरीके से लागू हो सके. उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट को भी चरणबद्ध तरीके से जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि हर पहलू को पूरी पारदर्शिता के साथ समझाया जा सके.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गरीब महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करने का आश्वासन दिया है. हालांकि, नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर नहीं लगने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…